ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकेजरीवाल ने बवाना में नुक्कड़ सभाएं की

केजरीवाल ने बवाना में नुक्कड़ सभाएं की

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस सीट पर 23 अगस्त को उपचुनाव है। केजरीवाल ने कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर आप...

केजरीवाल ने बवाना में नुक्कड़ सभाएं की
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 18 Aug 2017 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस सीट पर 23 अगस्त को उपचुनाव है। केजरीवाल ने कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर आप उम्मीदवार रामचंद्र के लिए वोट मांगे। उन्होंने रोड शो और डोर टू डोर अभियान में भी हिस्सा लिया। बता दें कि इस सीट पर अब कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला हो गया है। तीनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। आप की तरफ से पूर्वांचली उम्मीदवार रामचंद्र, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार और भाजपा ने पूर्व विधायक वेद प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है। खास बात है कि तीनों ही पार्टियां इस उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल मान कर चल रही हैं। वजह, कुछ माह पहले हुए राजौरी गार्डन उपचुनाव और निगम चुनाव में आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस का फिलहाल दिल्ली विधानसभा में खाता भी नहीं खुल सका है, इसलिए सुरेंद्र कुमार किसी भी तरह इस उपचुनाव को जीतना चाहते हैं। भाजपा प्रत्याशी, जो पहले आप में विधायक था, अगर वह यह चुनाव हार जाता है तो उस पर पाला बदलने या मौकापरस्त होने का आरोप सही साबित हो जाएगा। यही वजह है कि केजरीवाल इस चुनाव में खुद प्रचार कर रहे हैं। बीते रविवार को उन्होंने बवाना में एक महापंचायत को संबोधित किया था। इसमें 26 गांवों के आप प्रतिनिधि पहुंचे थे। गुरुवार को अपने दौरे में आप संयोजक ने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी। बवाना के लोगों ने गंदे पानी की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा, कि वे पाइप लाइन बदलवा देंगे। पुरानी पाइप जंग से खराब हो गई हैं। बारात घर की मांग पर उन्होंने कहा, यहां पर एक बारात घर बनवाया जाएगा। साथ ही तीसरी बड़ी समस्या नशे और चोरी, इन पर लगाम लगाएंगे। केजरीवाल ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा, कि आप ने उसे भारी बहुमत से जिताया था, लेकिन वह धोखा दे गया। इस बार रामचंद्र को बड़े अंतर से जीत दिलाएं। आप संयोजक ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, कि वे बवाना के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें