ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीजन्माष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण करेंगे आतंकियों का वध

जन्माष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण करेंगे आतंकियों का वध

जन्माष्टमी के मौके पर शहर के मंदिरों में झांकियों की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। बिड़ला मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की एक अनोखी झांकी दिखाई जायेगी। जिसमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा आतनकवदियों का वध...

जन्माष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण करेंगे आतंकियों का वध
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Aug 2017 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जन्माष्टमी के मौके पर शहर के मंदिरों में झांकियों की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। बिड़ला मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की एक अनोखी झांकी दिखाई जायेगी। जिसमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा आतनकवदियों का वध होना दिखाया जाएगा तो अक्षरधाम मंदिर में जन्माष्टमी के दिन शाम साढ़े सात बजे से सत्संग का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जो पूरी रात चलेगा। स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर के एक कार्यकर्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन शाम साढ़े सात बजे से पूजा शुरू होगी। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाकर उनकी आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े सात बजे से सत्संग शुरू होगा। मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उसके बाद 10 बजकर 10 मिनट पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती शुरू की जाएगी। मंदिर में जाने के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट न. 4 से होगा। स्वामी नारायण मंदिर में जन्माष्टमी कर अवसर पर भगवान की झाकियां भी दिखाई जाएंगी। जिसमें झकियों में भगवान की लीला का वर्णन किया जाएगा। वहीं बिरला मंदिर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां भी जोरशोर से चल रहीं हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को ठहरने की की भी व्यवस्था की जा रही है। मंदिर प्रशासक वीके मिश्र ने बताया कि इस बार मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की एक अनोखी झांकी दिखाई जायेगी। जिसमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा आतंकवादियों का वध होना दिखाया जायेगा। मंदिर में श्री कृष्ण की लीलाओं से सम्बंधित और भी झाकियां दिखाई जाएंगी। वीके मिश्र ने बताया कि झकियों को वृन्दावन के लगभग 100 कलाकारों ने मिलकर बनाया है। मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी शिवलाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर आरती करने का शुभ महूर्त रात के रात के सवा ग्यारह से 12 बजे के बीच निकला है। मटकी फोड कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे मनोज तिवारी और दलेर मेंहदी मुम्बई की तर्ज पर शाहदरा (दिल्ली) में आगामी 15 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 14वें मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविन्दा आला रे की सभी प्रारम्भिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य कार्यक्रम में विगत वर्षो की भांति इस बार भी करीब एक लाख लोगों के दर्शनार्थ आने की संभावना है। छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति (रजि.) के बैनरतले होने वाले इस विशाल एवं रोमांचकारी कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था संस्थापक जय भगवान गोयल ने बताया कि ऊंची टंगी दही हांडियों को गोविन्दाओं की लड़के व लड़कियों की टीमों द्वारा गिरते उठते पिरामिड बनाकर तोड़ने का नजारा ही कुछ और होता है। मुम्बई से विशेष तौर पर प्रशिक्षक बुलाकर इन टीमों को प्रशिक्षण प्रदान कराया जाता है। मुख्य आकर्षण लड़के और लड़कियों की चार-चार टीमों का मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेना रहेगा। लड़कों में विशाल सिंह, पंकज तोमर, विक्की, विपिन गौतम तथा लड़कियों में पूजा, पिंकी, संगीता जैन व शशि शर्मा की टीमें भाग लेगी। प्रत्येक टीम में 40 से 50 के करीब प्रतियोगी होंगे जो ऊंची टंगी दही हांड़ियों को पिरामिड बनाकर फोड़ेगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गोयल ने बताया कि मेट्रो स्टेषन शाहदरा के निकट आयोजित समारोह में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सुप्रसिद्ध गायक कलाकर एवं सांसद व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और गायक दलेर मेंहदी की प्रस्तुति समारोह में चार चांद लगा देगी। प्रस्तुति : गीतार्जुन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें