ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीगुरुग्राम में मिली लड़की की लाश, हत्या की आशंका 

गुरुग्राम में मिली लड़की की लाश, हत्या की आशंका 

साइबर सिटी के सेक्टर-69 एक लड़की का शव मिला है। लड़की पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-69 में स्थित एक निर्माणाधीन भवन में बतौर श्रमिक काम कर रही थी। लड़की की उम्र 20 साल है। ऐसी आशंका है कि लड़की की रेप के...

गुरुग्राम में मिली लड़की की लाश, हत्या की आशंका 
मुख्य संवाददाता ,गुरुग्रामFri, 23 Jun 2017 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

साइबर सिटी के सेक्टर-69 एक लड़की का शव मिला है। लड़की पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-69 में स्थित एक निर्माणाधीन भवन में बतौर श्रमिक काम कर रही थी। लड़की की उम्र 20 साल है। ऐसी आशंका है कि लड़की की रेप के बाद हत्या की  गई है। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली लड़की का शव गुरुवार तड़के पौने तीन बजे मिला। जानकारी के अनुसार लड़की का शव पानी की टंकी में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की अपने परिवार में सबसे बड़ी है। उसके पिता दिव्यांग हैं।  लड़की की मौत कैसे हुई, पुलिस इस बाबत अभी कुछ नहीं कह रही है। परिजन टंकी की डूबने से मौत होने की संभावना से इंकार कर रहे हैं। वे हत्या की आशंका जता रहे हैं। थाना पुलिस के अधिकारियों के अनुसार लड़की की मौत कैसे हुई, इसकी वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें