ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीप्रयास संस्था से भाग रहीं तीन छात्राएं हुईं घायल, एक फरार

प्रयास संस्था से भाग रहीं तीन छात्राएं हुईं घायल, एक फरार

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता अंबेडकर नगर इलाके में चल रही संस्था प्रयास से शुक्रवार देर रात चार लड़कियों ने भागने की कोशिश की, इसमें एक लड़की भागने में कामयाब रही वहीं अन्य तीन घायल गईं। तीनों घायल...

प्रयास संस्था से भाग रहीं तीन छात्राएं हुईं घायल, एक फरार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 22 Jul 2017 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता अंबेडकर नगर इलाके में चल रही संस्था प्रयास से शुक्रवार देर रात चार लड़कियों ने भागने की कोशिश की, इसमें एक लड़की भागने में कामयाब रही वहीं अन्य तीन घायल गईं। तीनों घायल लड़कियों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। तीनों घायल लड़की नाबालिग है। वहीं चौथी लड़की की पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि शनिवार तक पुलिस को चौथी लड़की मिल नहीं सकी है। डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि शुक्रवार दे रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि चाल लड़कियों ने आश्रय गृह प्रयास से भागने की कोशिश की थी, इसमें तीन लड़कियां घायल हो गईं। भर्ती कराई गई तीन लड़कियों में से एक का इलाज चल रहा है। वहीं दो को इलाज के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। डीसीपी बानिया ने बताया कि चारों ने आश्रय गृह की दीवार फांदने के लिए चादर का उपयोग किया था। इसमें कूदकर भाग गई। पुलिस पूरे मामले में अब यह जांचने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह क्यों भागीं। इनमें से एक लड़की यूपी के हरदोई की रहने वाली हैं, यह पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली थी। दूसरी लड़की गया (बिहार) की रहने वाली है, वह पुलिस को जैतपुर में मिली थी। वहीं अन्य दो लड़कियां दिल्ली की हैं। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घरवालों के पास जाना चाहती थीं पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जिन लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी, उनका मन प्रयास संस्था में नहीं लग रहा था। वह अपने घरवालों के पास वापस जाना चाहती थी। इनमें से दो लड़कियों के बारे में परिजनों ने अपहरण का मुकदमा कराया था। बाद में इन दोनों ने ही अपने परिजनों के साथ रहने से मना कर दिया था। इनमें से एक ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने प्रयास संस्था के पास भेज दिया था। बाद में इन दोनों लड़कियों को उनके परिजनों ने भी रखने से मना कर दिया था।कुछ काम नहीं करना चाहती थीं प्रयास के कुूछ लोगों ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि ये लड़कियां शुरू से ही खुश नहीं थी। इन लोगों को यहां रहते हुए कई काम भी करने होते थे। जोकि यह नहीं करती थी। प्रयास में रहने वाली कई युवती और किशोरी बाहर जाकर स्कूल कॉलेज भी जाती हैं लेकिन चारों में से कोई भी पढ़ाई नहीं करती थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें