ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पतालों के खाली पद भरें

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पतालों के खाली पद भरें

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददातादिल्ली वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी है कि अस्पतालों में खाली पड़े पदों को भरा जाए। सेवा मामला सीधेतौर पर उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में हैं...

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पतालों के खाली पद भरें
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 23 Sep 2017 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददातादिल्ली वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी है कि अस्पतालों में खाली पड़े पदों को भरा जाए। सेवा मामला सीधेतौर पर उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में हैं और इस दिशा में तत्काल कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इससे अस्पतालों में खाली पड़े पद भरे जा सकेंगे और मरीजों को बेहतर सेवाएं दी जा सकेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से यह पत्र उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली की बेहतरी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करना जरूरी है। दिल्ली सरकार इन खाली पदों को नहीं भर सकती क्योंकि सेवा क्षेत्र उपराज्यपाल के अधिकार में आता है। इस मामले में अगस्त 2017 में दिल्ली सरकार ने मेडिकल सुप्रीडेंट के साथ एक बैठक भी की थी। जहां पर कर्मचारियों की गंभीर कमी का मामला सामने आया था। जहां यह भी निर्णय लिया गया था कि एम.एस. इन पदों को भरने के लिए कदम उठाएंगे और मुख्य सचिव को भी इसके लिए काम करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं है। आपात स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए जरूरी है कि इन पदों को भरा जाए। अस्पतालों में हालत यह है कि वेंटिलेटर उपलब्ध हैं लेकिन इन्हें चलाने के लिए स्टाफ नहीं है। इस मामले में ये आदेश दिए गए हैं कि एम.एस. निजी कर्मचारियों की भर्ती नहीं करेगे और जब इस मामले में अधिकारियों से आदेशों की प्रति मांगी गई तो उनके पास ये आदेश उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने सरकार को जानकारी दी कि उन्हें इन मामलों से संबंधित फाइल मंत्रियों को दिखाने के आदेश नहीं है और इस फाइल को सीधे राजनिवास भेजा जाएगा। इसलिए इन खाली पदों को समयबद्ध सीमा में भरा जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें