ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीहरियाणा और उत्तर प्रदेश में डीटीसी बसों की सेवाएं रद्द

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में डीटीसी बसों की सेवाएं रद्द

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों की सेवाएं रद्द कर दी हैं। दिल्ली सरकार ने यह फैसला हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप में दोषी ठहराए...

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में डीटीसी बसों की सेवाएं रद्द
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 26 Aug 2017 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों की सेवाएं रद्द कर दी हैं। दिल्ली सरकार ने यह फैसला हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप में दोषी ठहराए जाने के बाद की भड़की हिंसा के चलते हरियाणा और उत्तर प्रदेश में डीटीसी बसों की सेवाएं रद्द कर दी हैं। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि बस सेवाओं को रद्द करने का फैसला शुक्रवार की रात लिया गया और यह अगला आदेश तक आने तक जारी रहेगा। अधिकारी ने कहा कि हमने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हमारी सेवाओं को रद्द कर दिया है, जिनमें गुरुग्राम, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ जाने वाली बसें शामिल हैं। साथ ही बताया कि 200 चक्कर लगाने वाली लगभग 50 बसें रद्द कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद अराजक तत्वों ने राष्ट्रीय राजधानी में करीब 12 बसों को आग के हवाले कर दिया हैं जिसके चलते दिल्ली एन सी आर में चलने वाली 50 बसों को रद्द किया गया हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें