ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमुठभेड़ के बाद एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जरनैल सिंह उर्फ जौली के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया...

मुठभेड़ के बाद एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Aug 2017 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जरनैल सिंह उर्फ जौली के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान जरनैल गोली लगने से घायल हो गया था। अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दिल्ली व हरियाणा में उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हरियाणा पुलिस पर फायरिंग का भी मामला दर्ज है। कोर्ट ने उसे दो मामलों में भगोड़ा भी घोषित कर रखा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि जौली काफी सप्ताह से अपने साथियों के साथ उत्तराखंड के रुद्रापुर में देखा गया है। सूचना के बाद 11 अगस्त को पुलिस की टीम उसे पकड़ने रुद्रापुर गई। पुलिस टीम को देख वह भागने लगा। पीछा करने पर जौली ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी थी। पुलिस ने उसे उत्तराखंड के हल्दवानी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर बने रहने के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी अभी आरोपी की हालत खतरे से बाहर होने की बात कह रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें