ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में सीलिंग गिरी, 5 छात्र घायल

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में सीलिंग गिरी, 5 छात्र घायल

दिल्ली विश्वविद्यालय के शेख सराय स्थित कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में शुक्रवार को सीलिंग गिरने से कथित तौर पर 5 छात्र घायल हो गए। कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत डागर का कहना है कि उन्हें सुबह 10 बजे सूचना...

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में सीलिंग गिरी, 5 छात्र घायल
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 12 Aug 2017 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय के शेख सराय स्थित कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में शुक्रवार को सीलिंग गिरने से कथित तौर पर 5 छात्र घायल हो गए। कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत डागर का कहना है कि उन्हें सुबह 10 बजे सूचना मिली कि एक कक्षा में सीलिंग गिर गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई छात्र घायल नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शिक्षकों का कहना है कि इससे 5 छात्र घायल भी हो गए हैं। शुक्रवार सुबह कॉलेज के कमरा संख्या 107 में हिंदी की कक्षा चल रही थी। इस दौरान छत से एक सीलिंग गिर गई। कक्षा में लगभग 50 छात्र उपस्थित थे। कॉलेज के एक शिक्षक न नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह इमारत 2015 में ही कॉलेज को मिली है। कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत डागर का कहना है कि हिंदी की कक्षा के दौरान सीलिंग से थर्माकॉल के जो टुकड़े लगाए गए थे, वे नीचे गिर गए थे। इसमें कोई छात्र घायल नहीं हुआ है। कॉलेज के कॉमर्स विभाग के पूर्व शिक्षक आरके चोपड़ा ने कॉलेज की गवर्निंग बॉडी को पत्र लिखकर इमारत को सील करने और इसके कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ एफाआईआर दर्ज करने कते लिए पत्र लिखा है। उन्होंने यह भी लिखा है कि जब तक इमारत सुरक्षित घोषित न हो जाए तब यहां कक्षाएं नहीं लगाई जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज ने इमारतों के निर्माण में 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। डीयू के कॉलेजों की हालात खस्ता कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज से पहले हाल ही में दौलत राम कॉलेज की एक दीवार भी गिर गई थी। हालांकि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थीं। दक्षिणी परिसर के कई कॉलेजों की स्थिती और भी गंभीर है। कई कॉलेजों की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। उत्तरी परिसर में बारिश होने पर कॉलेज जाने वाले रास्तों पर पानी भर जाता है। हाल ही में श्रीराम कॉलेज के बाहर एक छात्र की कार बारिश की वजह से हुए गड्ढे में गिर गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें