ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकेंद्र व राज्य सरकार नीतियों में फँसे हैं दिल्ली के हैरिटेज

केंद्र व राज्य सरकार नीतियों में फँसे हैं दिल्ली के हैरिटेज

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता चांदनी चौक की धर्मपुरा हवेली को यूनेस्को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह करीब 200 साल पुरानी है। हाल ही में इसे एक होटल में तब्दील किया गया है। ज्यूरी प्रमुख डांग बिच...

केंद्र व राज्य सरकार नीतियों में फँसे हैं दिल्ली के हैरिटेज
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 17 Nov 2017 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता चांदनी चौक की धर्मपुरा हवेली को यूनेस्को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह करीब 200 साल पुरानी है। हाल ही में इसे एक होटल में तब्दील किया गया है। ज्यूरी प्रमुख डांग बिच हान ने हवेली को अवार्ड देने की घोषणा की।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और हैरिटेज इंडिया के अध्यक्ष विजय गोयल ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही लाहौरी गेट में भी एक म्यूजियम तैयार किया जाएगा, ताकि इसे हैरिटेज से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि जल्द ही यूनेस्को धर्मपुरा की हवेली के लिए यह औपचारिक सम्मान देगा। उन्होंने बताया कि हवेली शुरुआत में मुस्लिम परिवारों के पास थी। बाद में यहां जैन परिवार आए। इस जगह बड़ी संख्या में जैन मंदिर हैं। इसी कारण क्षेत्र का नाम धर्मपुरा पड़ा। इस हवेली का संचालन आईटीसी होटल्स द्वारा किया जा रहा है। यहां पर दो रेस्तरां और 14 कमरे हैं। हवेली के दरवाजे, दीवारें, नक्काशी, झूमर, खम्बे पुराने इतिहास काल में प्रयोग तकनीक के आधार पर ही विकसित किए गए हैं। इसे तैयार करने के लिए पुराने कारीगरों की मदद ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें