ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमानहानि मामला : HC ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया 5 हजार का जुर्माना

मानहानि मामला : HC ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया 5 हजार का जुर्माना

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली की नई याचिका पर जवाब दाखिल करने में विलंब करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के लिए बता दें कि अरुण जेटली ने यह...

मानहानि मामला : HC ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
हिन्दुस्तान लाइव टीम,नई दिल्लीMon, 04 Sep 2017 03:54 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली की नई याचिका पर जवाब दाखिल करने में विलंब करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के लिए बता दें कि अरुण जेटली ने यह केस अरविंद केजरीवाल की ओर से केस लड़ रहे देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी की जिरह के दौरान अरुण जेटली को अपशब्द कहे जाने के बाद दर्ज कराया है।
दिल्ली के हाईकोर्ट में देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि का एक केस पहले से चल रहा है।  यह केस अरुण जेटली ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य चार नेताओं के खिलाफ दायर किया है। 
अरविंद केजरीवाल ने लगाए थे आरोप
अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली पर डीडीसीए में पद पर रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और लगातार कई मंचों से कई सौ करोड़ के घोटाले के आरोप लगाते रहे। बिना सबूत लगातार आरोप लगाने पर अरुण जेटली ने उन्हें पहले तो मानहानि का केस करने की चेतावनी दी। इस चेतावनी को अरविंद केजरीवाल ने एक धमकी के तौर पर लिया और चुनौती पेश की कि वह कोर्ट जाएं वहां पर अपने आप केस से जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने आ जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें