ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीरोडरेज में गोली मारकर फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार

रोडरेज में गोली मारकर फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार

उत्तम नगर में बीती 18 अगस्त की रात रास्ता नहीं देने के विवाद में युवक को गोली मारने वाले बदमाश को अपराध शाखा ने बीते शुक्रवार को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोनू उर्फ नाग से पुलिस ने .32...

रोडरेज में गोली मारकर फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 30 Aug 2017 09:28 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तम नगर में बीती 18 अगस्त की रात रास्ता नहीं देने के विवाद में युवक को गोली मारने वाले बदमाश को अपराध शाखा ने बीते शुक्रवार को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोनू उर्फ नाग से पुलिस ने .32 बोर की पिस्तौल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। वह बिंदापुर थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार, बीती 18 अगस्त की रात पंकज गौतम नामक युवक अपने दोस्त दिनेश के साथ बाइक पर जा रहा था। रास्ते में कार सवार कुछ युवकों से रास्ता मांगने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उसका पीछा किया और ओम विहार में उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत उत्तम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। बीती 25 अगस्त को एएसआई रणधावा को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास की वारदात में शामिल मोनू द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। इस सूचना पर एसीपी जसबीर सिंह की टीम ने स्विफ्ट कार में जा रहे मोनू को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने उत्तम नगर में युवक को गोली मारने की बात कबूल कर ली। आरोपी परिवार सहित बिंदापुर में रहता है। उसके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2004 में उसे पहली बार झगड़े को लेकर गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2007 में उसे हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। वह चार वर्ष तक जेल में रहा। वर्ष 2013 में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सट्टा चला रहे लोगों को गोली मारकर लूटा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें