ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसिग्नेचर ब्रिज के लिए मिलेंगे 100 करोड़

सिग्नेचर ब्रिज के लिए मिलेंगे 100 करोड़

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता सिग्नेचर ब्रिज के लटके काम को पूरा करने के लिए जल्द ही दिल्ली सरकार 100 करोड़ रुपये जारी करेगी। इस धनराशि के लिए सरकार नले औपचारिक मंजूरी दे दी है। पैसे की तंगी की वजह...

सिग्नेचर ब्रिज के लिए मिलेंगे 100 करोड़
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 17 Jul 2017 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता सिग्नेचर ब्रिज के लटके काम को पूरा करने के लिए जल्द ही दिल्ली सरकार 100 करोड़ रुपये जारी करेगी। इस धनराशि के लिए सरकार नले औपचारिक मंजूरी दे दी है। पैसे की तंगी की वजह से साइट पर कामकाज ठप चल रहा था। पर्यटन विभाग के पास इस प्रोजेक्ट का काम है। इस ब्रिज के तैयार हो जाने से उत्तरी व पूर्वी दिल्ली को जोड़ने के लिए एक मुख्य मार्ग मिल सकेगा। अभी केवल दो लेन का मार्ग होने की वजह से यहां परेशानी होती है। दिल्ली सरकार की योजना है कि इस प्रोजेक्ट को दिसम्बर तक पूरा किया जाए। लेकिन इन दिनों मानसून की वजह से यमुना में पानी है। इससे पूर्व नोटबंदी के समय कर्मचारी नहीं मिलने और बाद में पैसे की तंगी की वजह से प्रोजेक्ट पर काम रूक गया था। इस संबंध में दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की धनराशि से यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा और इसे आम जनता के लिए काम पूरा करके खोला जा सकेगा। हाल ही में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी इस प्रोजेक्ट का मुआयना किया था और काम में तेजी लाने के आदेश दिए थे।अब तक यमुना बैराज के पुल का प्रयोग कर रहे हैं। इस बैराज के माध्यम से पूर्वी दिल्ली व मध्य दिल्ली जुड़ती है। ये ही मार्ग पूर्वी दिल्ली की तरफ उत्तर प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रास्ता खोला है। और दूसरी तरफ हरियाणा के लिए वाहन जाते हैं। मार्ग पर भारी वाहनों के अतिरिक्त सामान्य यातायात भी है, जो जाम की बड़ी वजह बन रहा है। ये बताया जा रहा है अब तक का संभावित खर्च- 1256 करोड़ के खर्च का अनुमान है - 1244 करोड़ रूपये दिए गए हैं - 1575 करोड़ रुपये कुल चाहिए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें