ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामभोंडसी के चन्द्रशेखर समृद्वि वन छात्रों को मिल रही पर्यावरण की शिक्षा

भोंडसी के चन्द्रशेखर समृद्वि वन छात्रों को मिल रही पर्यावरण की शिक्षा

भोंडसी के चन्द्रशेखर समृद्धि वन में स्थापित पर्यावरण शिक्षण केन्द्र में स्कूल के छात्र वनों के संबंध में नाना प्रकार की जानकारियां हासिल कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा 17 जून को शुरू किया गया यह केंद्र...

भोंडसी के चन्द्रशेखर समृद्वि वन छात्रों को मिल रही पर्यावरण की शिक्षा
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवThu, 22 Jun 2017 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भोंडसी के चन्द्रशेखर समृद्धि वन में स्थापित पर्यावरण शिक्षण केन्द्र में स्कूल के छात्र वनों के संबंध में नाना प्रकार की जानकारियां हासिल कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा 17 जून को शुरू किया गया यह केंद्र प्रदेश में तीसरा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय वन मंत्री हर्षवर्धन ने किया। यहां पर रुकर बच्चे प्रकृति बेहद नजदीक रहकर वन संपदा की अहम जानकारी प्राप्त करते हैं। छात्रों का लुभा रहा केंद्र वन विकास निगम और सीईई के सहयोग से स्थापित चन्द्रशेखर समृद्धि वन स्कूली छात्रों को रास आ रहा है। भोंडसी के राजकीय हाई स्कूल से आए छात्र राजीव ने बताया कि यहा पर एक ही रात में बहुत कुछ सिखने को मिला है। राजीव का कहना है कि प्रकृति की वादियों में ठहरकर रात गुजारना बहुत अच्छा लगा। छात्र राजेश ने बताया कि यहां पर मिली पौधों की जानकारी पाठ्यक्रम से अलग हटकर है। छात्र बंटी ने बताया कि पेड़-पौधों से बनने वाली दवाइयों की जानकारी उन्हें दी गई। प्रकृति को बचाना मानवता के लिए कितना जरूरी है। वन जीवन में कितने उपयोगी हैं। वनों को कटाना कितना नुकसानदायक है। यह सब सीखने का मिला है। एक और खोलने की तैयारी इससे पहले वन विभाग ने पंचकूला जिले में मोरनी पर्यटन स्थल के पास तथा बराज में मशानी के अन्दर इन केन्द्रों को स्थापित किया है। इसके साथ हरियाणा वन विकास निमग केन्द्र की सीईई के सहयोग से प्रदेश के यमुनानगर जिले के चूहडपुर व बनसंतोर में भी पर्यावरण शिक्षण केन्द्र स्थापित करने की योजना तैयार कर रहा है। बन संतोर में हाथियों का केन्द्र है। ऐसे स्थान पर स्कूली छात्र हाथियों के असल जीवन से रू-ब-रू हो सकेंगे। स्कूल खुलने पर बुलाए जाएंगे छात्र केंद्रीय पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के निदेशक शरद गौड़ के मुताबिक भोंडसी पर्यावरण केन्द्र में राजकीय स्कूलों के छात्रों को यहां लगातार बुलाया जाएगा। यह कार्य गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें