ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामपौधों की रक्षा जरूरत ही नहीं धर्म है

पौधों की रक्षा जरूरत ही नहीं धर्म है

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता एसडी आदर्श विद्यालय में शुक्रवार को वन महोत्सव मनाया गया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि बढ़ती गर्मी, बेवक्त बरसात, प्राकृतिक आपदा इन सबका कारण है...

पौधों की रक्षा जरूरत ही नहीं धर्म है
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवFri, 21 Jul 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता एसडी आदर्श विद्यालय में शुक्रवार को वन महोत्सव मनाया गया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि बढ़ती गर्मी, बेवक्त बरसात, प्राकृतिक आपदा इन सबका कारण है कटते पेड़ हैं। उन्होंने कहा कि वन घट रहे हैं। इसी के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है। इनका संरक्षण हमारा अपना संरक्षण है। प्रकृति के लिए वृक्षों का संरक्षण जीवनदायिनी सुधा के समान है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सोनू ने पौधरोपण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। महोत्सव का आयोजन विद्यालय के इको क्लब के छात्रों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि आशा शर्मा ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व को बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण करके प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इको क्लब ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व को समझाया। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक करने का प्रण भी लिया। डॉ. सोनू ने सभी छात्रों को पौधा रोप करके उसके प्रति कर्तव्य पूर्ण करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाकर उसे संपूर्ण पोषण देना ही हमारा कर्त्तव्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें