ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामनाकाबंदी के दौरान कांस्टेबल पर चढ़ाई गाड़ी

नाकाबंदी के दौरान कांस्टेबल पर चढ़ाई गाड़ी

गुरुग्राम। वरिष्ठ संवाददाता शराब के नशे में धुत युवक ने बुधवार-गुरुवार की रात एक पुलिस कांस्टेबल पर वाहन चढ़ा दिया। घटना के वक्त कांस्टेबल जसवंत सिंह इफको चौक पर नाकाबंदी कर रहा था। यह नाका शराब...

नाकाबंदी के दौरान कांस्टेबल पर चढ़ाई गाड़ी
Center,DelhiFri, 26 May 2017 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। वरिष्ठ संवाददाता शराब के नशे में धुत युवक ने बुधवार-गुरुवार की रात एक पुलिस कांस्टेबल पर वाहन चढ़ा दिया। घटना के वक्त कांस्टेबल जसवंत सिंह इफको चौक पर नाकाबंदी कर रहा था। यह नाका शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए लगाया गया था। घटना में गंभीर रुप से घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने कांस्टेबल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल जसवंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि बुधवार की शाम को उसकी ड्यूटी ईएएसआई कप्तान सिंह के साथ इफको चौक पर लगी थी। उस समय पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नाका लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच हो रही थी। उसने बताया कि रात में करीब सवा ग्यारह बजे दिल्ली की ओर से आ रही एक कार को उसने रुकने का इशारा किया। लेकिन गाड़ी चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय गाड़ी उसके ऊपर चढाते हुए भाग गया। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है। उसने बताया कि घटना के बाद उसके साथ ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए भागने में सफल हो गया। घटना के बाद साथी पुलिस कर्मियों ने ही उसे आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी के मुताबिक गाड़ी दिल्ली नंबर की है। पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें