ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामभाजपा ने निगम चुनाव के लिए तेज किया प्रचार, दूसरे दल अभी पीछे

भाजपा ने निगम चुनाव के लिए तेज किया प्रचार, दूसरे दल अभी पीछे

गुरुग्राम। मुख्य संवाददाता गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) चुनाव में छाई सुस्ती गुरुवार को दूर हुई। भारतीय जनता पार्टी प्रचार अभियान की शुरुआत की। वार्ड-29 से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप यादव के...

भाजपा ने निगम चुनाव के लिए तेज किया प्रचार, दूसरे दल अभी पीछे
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवThu, 14 Sep 2017 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। मुख्य संवाददाता गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) चुनाव में छाई सुस्ती गुरुवार को दूर हुई। भारतीय जनता पार्टी प्रचार अभियान की शुरुआत की। वार्ड-29 से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप यादव के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए खुद कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री से भाजपा को वोट देने की अपील की। पार्टी प्रवक्ता रमन मलिक ने कहा निगम चुनाव के लिए यूं तो सभी दल सक्रिय हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसमें सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक प्रचार कर रही है। चुनाव में भाजपा सरकार की ओर से हुए विकास कार्यों का फायदा मिलेगा। उधर, विधायक उमेश अग्रवाल ने कई वार्डों के प्रत्याशियों के कार्यालयों को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि निगम हाउस में भाजपा के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भी चुने जाने तय हैं। उन्होंने कहा कि वे अब तक जहां-जहां भी भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने गए हैं। वहां भाजपा उम्मीदवारों को मिल रहे जन समर्थन को देखते हुए वे इस दावे के साथ कह सकते हैं कि इन चुनावों में ज्यादातर वार्डों में विपक्षी उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। वार्ड-आठ से भाजपा उम्मीदवार कृष्णा लाला कटारिया, वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी सचिन दहिया एवं वार्ड 11 से उम्मीदवार निवर्तमान पार्षद योगेन्द्र सारवान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक उमेश अग्रवाल ने यह बात कही। गुरुग्राम गांव में वार्ड-आठ से उम्मीदवार कृष्णा लाला कटारिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अग्रवाल ने कहा कि कृष्णा के पति अनंतपाल कटारिया उनके घनिष्ठ मित्र भी थे। वे क्षेत्र के लिए विकास की कई योजनाओं पर काम कर रहे थे। वे स्वयं अनंतपाल को चुनाव लड़वाने की हामी भर चुके थे लेकिन दुर्भाग्य से पिछले वर्ष उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद कटारिया ने जिस प्रकार समाज सेवा के अपने पति के संकल्प को मूर्त रूप देना शुरू किया है। उससे क्षेत्र के लोगों को यह विश्वास है कि अनंतपाल उर्फ लाला कटारिया जो काम नहीं करा पाए उन्हें उनकी संकल्पशील धर्मपत्नी कृष्णा कटारिया पूरा कराएंगी। संगठन मंत्री ने ली बैठक: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट गुरुग्राम नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक ली। इसमें उनके साथ प्रदेश महामंत्री और गुरुग्राम प्रभारी संदीप जोशी एंव जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक ने कहा संगठन के लोगों को तीन-तीन वार्डों का ग्रुप बनाकर समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन मंत्री ने उन्हें चुनाव प्रबंधन के बारे में निर्देश दिए और उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता टीम बनाकर बूथ लेवल तक सक्रिय हैं। देवरानी के लिए मांगे वोट विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल ने गुरुवार की सांय सेक्टर-पाचं एवं वार्ड-नौ के क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया। अपनी देवरानी वार्ड-नौ से भाजपा उम्मीदवार हिमानी अग्रवाल के लिए वोट मांगे और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने वार्ड निवासियों से अपील की कि जिस प्रकार उन्होंने विधानसभा चुनावों में हरियाणा राज्य में उमेश अग्रवाल को सर्वाधिक मतों से जिताने का रिकॉर्ड बनाया था। उसी प्रकार वे उनकी देवरानी हिमानी अग्रवाल को भी रिकार्ड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि वार्ड-नौ की शीतला कॉलोनी एवं अशोक विहार की अधिकांश गलियां पैदल चलने लायक नहीं थीं। लेकिन अब वहां वाहन भी फर्राटे से दौड़ रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि उनके देवर हितेश अग्रवाल स्वंय भी क्षेत्र के विकास कार्यो में रुचि लेते रहे हैं। उन्होंने इस वार्ड में अनेक बेहतरीन विकास करवाए हैं। वार्ड के लोगों कि समस्याओं का समाधान कराने में हितेश अग्रवाल अग्रणी रहे है। उनके साथ वार्ड का दौरा कर रही भाजपा उम्मीदवार हिमानी अग्रवाल ने कहा कि चुनाव जितने के बाद क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराना उनका एकमात्र लक्ष्य रहेगा। बॉक्स: तीन नामांकन रद्द, आज वापस ले सकेंगे पर्चा गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) चुनाव के दाखिल हुए 283 नामांकन में तीन को रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को पर्यवेक्षकों और अधिकारियों की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद वैध नामांकन की संख्या 280 बचीं। हालांकि खबर लिखे जाने तक नामांकन पत्रों की जांच जारी थी। प्रत्याशी शुक्रवार को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवांटित किए जाएंगे। भाजपा और इनेलो दोनों पार्टी के चुनाव-चिन्ह पर लड़ रही हैं। ऐसे में आजाद उम्मीदवारों और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव-चिन्ह दिए जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार चुनाव से हटने के इच्छुक उम्मीदवार सुबह 11 से तीन बजे के बीच नामांकन वापस ले पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें