ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद स्टेडियम में लगेगा महिला खिलाड़ियों का जमावड़ा

स्टेडियम में लगेगा महिला खिलाड़ियों का जमावड़ा

विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलस्तरीय टीम बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 सितंबर से बालिक वर्ग के जनपद स्तरीय ट्रायल...

स्टेडियम में लगेगा महिला खिलाड़ियों का जमावड़ा
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 09 Sep 2017 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलस्तरीय टीम बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 सितंबर से बालिक वर्ग के जनपद स्तरीय ट्रायल शुरू होंगे। इसमें 150 से ज्यादा महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। इसके बाद मंडल टीम का चयन किया जाएगा। खेल निदेशालय लखनऊ अक्तूबर में विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय (अंडर-25) महीला वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएगा। विभिन्न स्थानों पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए मंडलस्तरीय टीम का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के लिए महामाया स्टेडियम में 16 से 26 सितंबर तक विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल में जनपद स्तर की बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। अपने खेल प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाली बालिका खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रायम में जो बालिका खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकेंगी। उसका चयन मंडल टीम में हो जाएगा। वहीं खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल टीम की तरफ से खेलेंगी। 16 से 26 सितंबर तक ट्रायल होगा क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 सितंबर से जनपद स्तरीय ट्रायल प्रक्रिय शुरू हो जाएगी। 16 सितंबर को खोखो और वॉलीबॉल का ट्रायल होगा। 20 सितंबर को टेबल टेनिस और हॉकी का ट्रायल लिया जाएगा। वहीं, 26 सितंबर को एथलेटिक्स और बैडमिंटन की बालिका खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। 150 खिलाड़ी भाग लेंगे क्रीड़ाधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि छह खेलों के जनपद स्तरीय ट्रायल होंगे। इन ट्रायल में जिले से 150 से ज्यादा बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। इस सभी खेलों के खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए अवगत करा दिया है। ट्रायल में भाग लेने के लिए बालिका खिलाड़ी भी मैदान पर अभ्यास करने में जुट गई है। 19 से मंडल स्तरीय ट्रायल होगा जनपद स्तरीय ट्रायल में अपने खेल प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाली बालिका खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग ले सकेंगी। क्रीड़ाधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि 19 से 20 सितंबर तक खोखो और वॉलीबॉल का मंडल स्तरीय ट्रायल होगा। 23 से 24 सितंबर तक टेबल टेनिस और हॉकी व 29 से 30 सितंबर तक एथलेटिक्स और बैडमिंटन का मंडल स्तरीय ट्रायल में जनपद की बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। वर्जन जनपद स्तरीय ट्रायल की तैयारी हो चुकी है। इस ट्रायल में जिन खिलाड़ियों का चयन होगा, वह मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग ले सकेंगी। मंडल स्तरीय ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ी का मंडल टीम में चयन हो सकेगा। - सुनील चंद्र जोशी, क्रीड़ाधिकारी, महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें