महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
एक महिला ने बुधवार दोपहर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। महिला का पति दफ्तर गया था, जबकि दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे जब घर के अंदर पहुंचे तो उन्हें मां का...
एक महिला ने बुधवार दोपहर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। महिला का पति दफ्तर गया था, जबकि दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे जब घर के अंदर पहुंचे तो उन्हें मां का शव पंखे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला गृह क्लेश का लग रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। उसने लिखा है कि उसकी मौत के बाद पति और बच्चों को परेशान न किया जाए। सचिन कुमार अपनी पत्नी सुशीला (32) और दो बच्चों के साथ विजयनगर में रहते हैं। वे नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। सचिन बुधवार को अपनी ड्यूटी पर थे, जबकि उनके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सुशीला ने कमरे में पंखे पर अपनी चुन्नी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एसएचओ विजयनगर नरेश सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। संभव है इसी विवाद के कारण सुशीला ने आत्महत्या की हो। बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच में जुटी है।