मुख्यमंत्री के पुतला फूंकने के प्रयास में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा
- कविनगर पुलिस ने छह नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोगों को किया नामजद - 17 अगस्त को आरडीसी में योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का किया था प्रयास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की औरेया में हुई...
- कविनगर पुलिस ने छह नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोगों को किया नामजद - 17 अगस्त को आरडीसी में योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का किया था प्रयास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की औरेया में हुई गिरफ्तारी के विरोध में सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की कोशिश करने वाले सपाइयों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सपा के छह नेताओं को नामजद किया गया है। वहीं इस मामले में 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। कविगनर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कविनगर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से सपा के जिला उपाध्यक्ष अमन यादव, प्रवेश, विकास यादव, मधु चौधरी, मनोज पंडित और योगेश सिरोही समेत 20 से 25 अन्य सपा कार्यकर्ताओं पर शांतिभंग करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सपा नेताओं ने 17 अगस्त को कलेक्ट्रेट का घेराव कर सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को मुस्लिम विरोधी बताते हुए अमर्यादित नारे लगाए। बता दें कि गोरखपुर अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के विरोध में पूर्व सीएम अखिलेश यादव को तीन दिन पूर्व औरेया में गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरोध में सपा नेताओं ने प्रदेश भर में योगी सरकार का विरोध में प्रदर्शन किया था।