ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद पॉलीथिन जब्त करने गई निगम की टीम को व्यापारियों ने दौड़ाया

पॉलीथिन जब्त करने गई निगम की टीम को व्यापारियों ने दौड़ाया

स्वच्छ भारत अभियान के तहत पॉलीथिन जब्ती अभियान में शनिवार को तगड़ा झटका लगा। पॉलीथिन जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम को किराना व्यापारियों को दौड़ा दिया। इतना ही नहीं जब्त की गई पॉलीथिन भी उनसे छीन ली...

पॉलीथिन जब्त करने गई निगम की टीम को व्यापारियों ने दौड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 23 Sep 2017 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ भारत अभियान के तहत पॉलीथिन जब्ती अभियान में शनिवार को तगड़ा झटका लगा। पॉलीथिन जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम को किराना व्यापारियों को दौड़ा दिया। इतना ही नहीं जब्त की गई पॉलीथिन भी उनसे छीन ली और धक्का-मुक्की भी की। अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल तक छीन लिए। निगम कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई, लेकिन तब तक किराना व्यापारी जब्त की गई पॉलीथिन ले जा चुके थे। इस घटना के बाद नगर निगम की ओर से प्रमोद जैन नामक व्यापारी समेत 50 लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। नगर निगम की टीम इन दिनों पॉलीथिन जब्ती अभियान चला रही है। टीम पॉलीथिन जब्त करने के साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल रही है। नगर निगम सिटी जोन के सेनेट्री इंस्पेक्टर बीपी शर्मा को सूचना मिली की किराना मंडी में प्रमोद जैन नामक व्यापारी के पास बड़ी मात्रा में पॉलीथिन है। वहां निगम टीम हो बड़ी मात्रा में पॉलीथिन का भंडार मिला। टीम ने करीब 25 कुतंल पॉलीथिन जब्त कर ली। पॉलीथिन जब्ती की सूचना मिलते ही व्यापारियों के बाजार बंद कर दिया। बड़ी संख्या में किनारा व्यापारी मौके पर पहुंच गए और निगम की टीम को घेर लिया। व्यापारियों ने निगम की टीम से जब्त की गई पॉलीथिन भी छीन ली। इतनी ही नहीं टीम के साथ हाथापाई भी की। निगम के कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक छीन लिए व फोटो नहीं खीचने दी। बाद में निगम अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौक पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पॉलीथिन रखने के आरोप में प्रमोद जैन से पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके बाद नगर निगम के सेनेट्री इस्पेक्टर बीपी शर्मा की ओर से व्यापारी प्रमोद जैन व 50 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों देखा जा रहा है। नगर निगम का आरोप गलत है। टीम के साथ किसी प्रकार की कोई हाथापाई नहीं हुई। 50 माइक्रोन से नीचे की पॉलीथिन पर प्रतिबंध हैं, जबकि नगर निगम उससे ऊपर की पॉलीथिन भी जब्त कर रहा है। हम उसका विरोध कर रहे हैं। -संजय गर्ग, अध्यक्ष, किराना मंडी गाजियाबाद हम सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित मानक से नीची की पॉलीथिन इस्तेमाल करना गैर कानूनी है। निगम के अधिकारियों को नियमों को कड़ाई से लागू करने के आदेश दे दिए गए हैं। -सीपी सिंह, नगरायुक्त बृज विहार में 20 किलो पॉलीथिन जब्त की गई ट्रांस हिंडन। नगर निगम ने शनिवार को बृज विहार से करीब 20 किलो पॉलीथिन जब्त किया। वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि शनिवार को नगर निगम ने पॉलीथिन जब्त करने के लिए अभियान चलाया। वहीं गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। शनिवार को बृज विहार से शनिवार को 20 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। सोमवार को साहिबाबाद सब्जी मंडी और वसुंधरा सेक्टर-16 में अभियान चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें