ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद सुंदर स्वरूप सिंघल बने तीसरी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

सुंदर स्वरूप सिंघल बने तीसरी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-10 बी में रविवार की शाम आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को चुना गया। इन सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष तक होगा। चुनाव में सुंदर स्वरूप जिंदल को तीसरी बार...

सुंदर स्वरूप सिंघल बने तीसरी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
Center,DelhiMon, 22 May 2017 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-10 बी में रविवार की शाम आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को चुना गया। इन सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष तक होगा। चुनाव में सुंदर स्वरूप जिंदल को तीसरी बार निर्विरोध आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए कुसुम लता, महासचिव गोपाल शुक्ला, उप सचिव शिवराम मेनन, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा बने। इस मौके पर कार्यकारिणी के सदस्यों का भी गठन हुआ। जिसमें धर्मपाल, ज्ञानेंद्र सचान, रवींद्र करवार, संजय कुमार, मधुर वर्मा, कलीराम चमोली, कविता मेनन और निशांत छोकर को चुना गया। सदस्यों के चुनाव के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी और सोसाइटी को साफ-सुथरी और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। (सं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें