ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद रमजान को लेकर बाजार में रौनक

रमजान को लेकर बाजार में रौनक

रमजान के पाक महीने को लेकर शहर के बाजारों में शनिवार को चहल पहल बढ़ गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा के दौरान सहरी और इफ्तार की सामग्री खरीदी। पूरे दिन शहर के सभी मुख्य बाजारों में लोग देर रात तक...

रमजान को लेकर बाजार में रौनक
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 27 May 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रमजान के पाक महीने को लेकर शहर के बाजारों में शनिवार को चहल पहल बढ़ गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा के दौरान सहरी और इफ्तार की सामग्री खरीदी। पूरे दिन शहर के सभी मुख्य बाजारों में लोग देर रात तक खरीदारी करते नजर आए। रविवार से रोजेदार इस माह-ए-मुबारक के इस्तकबाल में जुट जाएंगे। रमजान के मौके पर लोगों में उत्साह देखते ही बना। रोजा (उपवास) करने वाले मुसलमानों के लिए यह बेहद खास और पाक महीना है। बाजार में सहरी और इफ्तार से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस दौरान लोग घरों की सफाई और पुण्य कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। बाजारों में लोग सहरी और इफ्तार के सामानों के साथ खजूर और मिस्वाक की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के सभी मुख्य बाजार कैला भट्टा, इस्लाम नगर, संजय नगर, मिर्जापुर, चमन कॉलोनी, अमन कॉलोनी, हिंडन विहार, कस्साबान सहित अन्य क्षेत्र के लोगों ने खरीदारी की। जमकर हुई खरीदारी रमजान से संबंधित जरूरी चीजों में खजूर, सेवइयां, विभिन्न तरह के पकवान के अलावा सूखे मेवों की खूब बिक्री हुई। साथ ही फल भी रोजेदारों ने खरीदे। दुकानदार मो. हाशिम बताते हैं कि सबसे ज्यादा सऊदी अरब की आजुवा खजूर की मांग है। खजूर की कीमत 120 से लेकर 500 रुपये प्रति किलो तक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें