ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद रियल एस्टेट कारोबारी ने गोली मारकर खुदकुशी की

रियल एस्टेट कारोबारी ने गोली मारकर खुदकुशी की

- मोटा कर्ज और घरेलू विवाद बताया जा रहा खुदकुशी की वजह- चार्म्स कैसल ग्रुप के मालिक संजय सिंघल किया सुसाइड- कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर क्षेत्र में है बिल्डर रहता- देर रात की है घटना, पुलिस ने...

रियल एस्टेट कारोबारी ने गोली मारकर खुदकुशी की
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादMon, 25 Sep 2017 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

- मोटा कर्ज और घरेलू विवाद बताया जा रहा खुदकुशी की वजह- चार्म्स कैसल ग्रुप के मालिक संजय सिंघल किया सुसाइड- कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर क्षेत्र में है बिल्डर रहता- देर रात की है घटना, पुलिस ने रिवॉल्वर अपने कब्जे में ली- घटना के समय घर में पत्नी और एक बेटा था मौजूदगाजियाबाद। कार्यालय संवाददाताराजनगर एक्सटेंशन के रियल एस्टेट कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सोमवार देर रात की घटना के बाद लहूलुहान हालत में उन्हें कविनगर के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना के बारे में कविनगर पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने बिल्डर की पत्नी, चालक और उसी घर में रहने वाले भाई के परिवार से कई राउंड पूछताछ की, लेकिन कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया गया। खुदकुशी के पीछे बैंक के साथ बाजार का कर्ज और गृहकलेश भी कारण माना जा रहा है। कविनगर थाना क्षेत्र की शास्त्रीनगर ई /111 मकान संख्या में रविवार रात साढ़े 12 बजे यह घटना हुई। यहां ऊपरी मंजिल पर रियल एस्टेट और होटल कारोबारी संजय सिंघल और भूतल पर भाई अजय सिंघल का परिवार रहता है। संजय सिंघल का राजनगर एक्सटेंशन में चार्ल्स कैसल ग्रुप बड़ी सोसायटी निर्माणाधीन है। संजय सिंघल (48) ने रविवार रात घर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। कनपटी पर गोली लगते ही वह बेड पर गिर गए। घर में पत्नी सीमा और छोटा बेटा आर्यभान थे। बड़ा बेटा सात्विक चेन्नई से इंजीनियरिंग कर रहा है। गोली की आवाज पर भाई के परिवार के लोग भी पहुंचे। परिवार के लोग उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। करीब एक बजे रात में अस्पताल से कविनगर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घर से रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। कमरे में कहीं सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। एक्सटेंशन के बिल्डरों और आसपड़ोस से पता चला कि बिल्डर ने मोटे कर्ज और घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया है। परिवार और पुलिस ने इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं बिल्डर के घर आए परिचितों ने कहा कि उन्हें परिवार वालों ने ब्रेन हेमरेज के कारण संजय की मौत की जानकारी दी थी। कारोबारी के घर लौटने पर पत्नी से झगड़ा होने की बात भी सामने आई है। उस वक्त संजय नशे में भी थे।क्षेत्राधिकारी द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि संजय रविवार रात सवा 12 बजे अपने चालक घनश्याम के साथ बीएमडब्ल्यू कार से आए थे। इसके 15 मिनट बाद ही उन्होंने गोली मार ली। इस बिंदु पर जांच चल रही है। पूछताछ में कारोबार के सिलसिले में कुछ दिनों से परेशान और तनाव के कारण अवसाद में रहने की बात सामने आई है। कल जीडीए अधिकारी से मिले थे-बिल्डर के चालक घनश्याम को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने बताया कि रविवार को वह जीडीए के एक बड़े अधिकारी से मिलने उसके आवास पर गये थे। वहां क्या बात हुई , पता नहीं? तनाव या परेशानी के बारे में भी घनश्याम ने कुछ नहीं बताया।इंदिरापुरम के होटल से लौटे थे देर रातचालक ने बताया कि देर शाम वह मालिक को लेकर इंदिरापुरम में अपने होटल में गए थे। अहिंसाखंड में ली कैसल के नाम से मालिक का होटल है। वहां वह रोजाना जाते थे। रात करीब पौने 12 बजे कार से चले थे। सवा 12 बजे घर पहंुचे और अभी वह सोने के लिए जाने गया ही था कि घटना का पता चला तो वह हैरान रह गया। क्योंकि कार से उतरने तक वह ठीक थे। मात्र 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने गोली मार ली, वह खुद हैरान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें