ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद यात्रियों को घर जाने को नहीं मिली बसों में सीट

यात्रियों को घर जाने को नहीं मिली बसों में सीट

ट्रांस हिंडन। संवाददातादीवाली से पूर्व मुसाफिरों की संख्या बढ़ने की वजह से रोडवेज बसों में सीट नहीं मिल रही है। मंगलवार को कौशांबी डिपो परिसर में बसों को देखते ही यात्री दौड़ते नजर आ रहे थे। वैसे...

यात्रियों को घर जाने को नहीं मिली बसों में सीट
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 17 Oct 2017 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। संवाददातादीवाली से पूर्व मुसाफिरों की संख्या बढ़ने की वजह से रोडवेज बसों में सीट नहीं मिल रही है। मंगलवार को कौशांबी डिपो परिसर में बसों को देखते ही यात्री दौड़ते नजर आ रहे थे। वैसे परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 60 अतिरिक्त बसों की सेवा को शुरू कर दिया है।कौशांबी डिपो से शताब्दी, जनरथ और अनुबंधित करीब 250 बसों का संचालन होता है। ये बसें लखनऊ, कानपुर, बरेली, मेरठ, मोदीनगर आदि रूट पर यात्रियों को लेकर जाती हैं। दीपावली और रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। गुरुवार को दीपावली होने की वजह से मंगलवार से लोग घर के लिए निकलने शुरू हो गए हैं। कौशांबी डिपो परिसर से करीब 60 अतिरिक्त बसें को शुरू कर दिया है। इसके बाद भी यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। कौशांबी डिपो पर बसें यात्रियों से भरकर चल रही हैं। चालक और परिचालक बस में यात्रियों की अधिकता के चलते मोहन नगर चौराहे पर बसों को नहीं रोक रहे। ऐसे में मेरठ रूट और हरिद्वार जाने वालों को एक से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। साहिबाबाद डिपो के एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम में जिन रूटों पर यात्रियों की भीड़ होगी, तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा बुधवार को मोहन नगर बस अड्डें से बसों का संचालन होगा। वर्जनपरिवहन निगम ने दीपावली को लेकर तैयारी पूरा कर ली है। यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की सेवा को भी शुरू कर दिया है। दीपावली पर 24 घंटे कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। - पीके बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें