ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद नवविवाहिता ने तीन युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

नवविवाहिता ने तीन युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

इंदिरापुरम के कनावनी गांव निवासी एक नवविवाहिता ने तीन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात दफ्तर से घर लौटते समय युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों...

नवविवाहिता ने तीन युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 24 Jun 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

इंदिरापुरम के कनावनी गांव निवासी एक नवविवाहिता ने तीन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात दफ्तर से घर लौटते समय युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कनावनी गांव निवासी नवविवाहिता नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के तीन युवक दफ्तर आते-जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ करते हैं। शुक्रवार रात भी दफ्तर से लौटते समय युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद वह अपने पति के साथ इंदिरापुरम थाने पहुंची और युवकों के खिलाफ शिकायत दी। आरोपी कनावनी गांव निवासी मनीष, दीपक और रोहित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें