ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

वैशाली सेक्टर-4 शॉप्रिक्स मॉल में मसाज पार्लर के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मसाज पार्लर के संचालकों के बारे में पता लगा रही...

देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 24 Jun 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

वैशाली सेक्टर-4 शॉप्रिक्स मॉल में मसाज पार्लर के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मसाज पार्लर के संचालकों के बारे में पता लगा रही है। सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि शॉप्रिक्स मॉल में चल रहे एक स्पा सेंटर की मालकिन अपनी एक रिश्तेदार के साथ पार्लर के अंदर देह व्यापार का धंधा चलवा रही है। पुलिस टीम ने शाम पांच बजे मसाज पार्लर पर छापेमारी की। इस दौरान पार्लर के अंदर तीन युवक और सात महिलाएं मिलीं। महिलाओं को युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने दो युवक और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन महिलाएं व एक युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 35 सौ रुपये और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की। पकड़े गए युवक गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी गौतम कपूर और दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी अंकित हैं, जबकि चारों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवक और महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पार्लर मालिक व उनकी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस दोनों के बारे में जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देह व्यापार के धंधे में पार्टनर भी पुलिस सूत्रों के अनुसार पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलवाने वाली महिला का एक पार्टनर भी है, जो इंदिरापुरम की एक नामी सोसाइटी में रहता है। पकड़े गईं आरोपी महिलाओं से पूछताछ के दौरान पार्टनर का नाम सामने आया है। पुलिस आरोपी महिला के पार्टनर की भी जांच कर रही है। 50 फीसदी पर करती थी धंधा आरोपी महिलाओं ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक ग्राहक से करीब 15 सौ रुपये लेती थीं। उसमें से साढ़े सात सौ रुपये पार्लर मालकिन लेती थी, जबकि साढ़े सात सौ रुपये उन्हें मिलते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें