ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद मुंगेर से लाकर हथियार बचने वाला गिरफ्तार

मुंगेर से लाकर हथियार बचने वाला गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की तस्करी के धंधे में लिप्त एक बदमाश को लोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच पिस्टल, तमंचे, कई कारतूस और 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की मानें तो...

मुंगेर से लाकर हथियार बचने वाला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 29 Jul 2017 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की तस्करी के धंधे में लिप्त एक बदमाश को लोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच पिस्टल, तमंचे, कई कारतूस और 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी के गिरोह का जाल बिहार के मुंगेर तक फैला है। वह मुंगेर से हथियारों की तस्करी कर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बेचता था। आरोपी पूर्व में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की हत्या में तिहाड़ जेल में था। पुलिस अधीक्षक देहात अरविंद कुमार मौर्य ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लोनी पुलिस शुक्रवार रात शंकर विहार टेम्पो स्टैंड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक पर आते तीन युवकों को रोकने का इशारा किया तो तीनों भागने लगे। बाइक फिसलने से गिरने पर पुलिस ने फायरिंग के बाद एक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। आरोपी फिरोज उर्फ भूरा निवासी नई बस्ती कमल विहार, लोनी का रहने वाला है। पुलिस को चकमा देकर उसके दो साथी फरमान उर्फ भूरा और बली मोहम्मद निवासी लोनी भाग निकले। फिरोज के कब्जे से दो पिस्टल, तीन तमंचे, 14 कारतूस, 14 मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक फिरोज ने वर्ष 2014 में साथियों के साथ शाहदरा में एक सिपाही की हत्या कर दी। करीब 16 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया और हथियारों की तस्करी शुरू कर दी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें