ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद सपाइयों ने मनाया क्रांति दिवस, आज मिलेंगे डीएम से

सपाइयों ने मनाया क्रांति दिवस, आज मिलेंगे डीएम से

गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाताभारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हापुड़ रोड पर क्रांति दिवस मनाया। इस मौके पर सपा ने देश बचाओ, देश बनाओ का नारा भी दिया। पार्टी...

सपाइयों ने मनाया क्रांति दिवस, आज मिलेंगे डीएम से
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादWed, 09 Aug 2017 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाताभारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हापुड़ रोड पर क्रांति दिवस मनाया। इस मौके पर सपा ने देश बचाओ, देश बनाओ का नारा भी दिया। पार्टी के जिला संगठन प्रभारी जेपी कश्यप ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनता के साथ छल कर रही हैं। पार्टी ने दोनों सरकारों की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए देश बचाओ, देश बनाओ का नारा दिया है। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने हज हाउस को इस साल नहीं खोलने पर भी सवाल उठाए। बैठक में यह भी तय हुआ कि जीडी गोयनका मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलेगा। इस मौके पर एमएलसी राकेश यादव, पूर्व मंत्री राम किशोर अग्रवाल, विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाईगाजियाबाद। कार्यालय संवाददाताकंपनी बाग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में जिला व महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ जिला अध्यक्ष हरेद्र कसाना व महानगर अध्यक्ष पंडित नरेद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों को याद किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें