ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद वसुंधरा सेक्टर-4बी की ग्रीन बेल्ट से हटाया अतिक्रमण

वसुंधरा सेक्टर-4बी की ग्रीन बेल्ट से हटाया अतिक्रमण

ट्रांस हिंडन। नगर निगम ने शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर-4बी की ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया। इसके लिए सुबह 6 बजे से अभियान शुरू किया। इसमें ग्रीन बेल्ट से बैनर-पोस्टर और होर्डिंग को जब्त किया।वसुंधरा...

वसुंधरा सेक्टर-4बी की ग्रीन बेल्ट से हटाया अतिक्रमण
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादFri, 09 Jun 2017 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। नगर निगम ने शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर-4बी की ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया। इसके लिए सुबह 6 बजे से अभियान शुरू किया। इसमें ग्रीन बेल्ट से बैनर-पोस्टर और होर्डिंग को जब्त किया।वसुंधरा सेक्टर-4बी की ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। यहां पर लोगों ने बाइक सर्विस, खोखे और अस्थाई दुकान बना रखी थी। शुक्रवार की सुबह सात बजे अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया। इसमें ग्रीन बेल्ट में बैनर-पोस्टर और होर्डिंग को भी जब्त किया गया। निगम दस्ते ने मुख्य सड़क से रेहड़ी-पटरी और खोखों को जेसीबी से गिरा दिया। इस संबंध में कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चला रखा है। इसमें सभी जगह की ग्रीन बेल्ट से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाता है। शनिवार को भी निगम का अभियान जारी रहेगा। (सं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें