ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादहरियाणा प्रशासनिक सेवा अधिनियमों का उल्लघंन कर रहे रोहिल्ला: गुप्ता

हरियाणा प्रशासनिक सेवा अधिनियमों का उल्लघंन कर रहे रोहिल्ला: गुप्ता

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि निगम अधिकारी रतनलाल रोहिल्ला हरियाणा प्रशासनिक सेवा अधिनियम-2016 की लगातार अवहेलना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके विरुद्ध सरकार कार्रवाई कर सकती है।...

हरियाणा प्रशासनिक सेवा अधिनियमों का उल्लघंन कर रहे रोहिल्ला: गुप्ता
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 21 Jun 2017 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि निगम अधिकारी रतनलाल रोहिल्ला हरियाणा प्रशासनिक सेवा अधिनियम-2016 की लगातार अवहेलना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके विरुद्ध सरकार कार्रवाई कर सकती है। सरकारी विभाग में सभी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण होना निश्चित है। लेकिन ऐसा होने पर अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार को मुददा बनाकर आंदोलन नहीं करता है। नगर निगम में स्थापना अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे रतनलाल रोहिल्ला का 12 मई को यमुना नगर तबादला कर दिया गया था, जिसकी अनुपालना में उन्हें 27 मई को निगम की सेवाओं से कार्यभार मुक्त करके यमुनानगर में अपनी कार्यभार संभालने के निर्देश भी दिए हुए हैं, लेकिन वह यमुना नगर जाने के बजाय नगर निगम मुख्यालय के सामने आंदोलन कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह शहर के लोगों को दिग्भ्रमित करके नगर निगम की छवि खराब कर रहे हैं। अधिकारी पिछले कई वर्षों से निगम की सेवाओं में कार्यरत रहा है। लेकिन स्थानांतरण करने से पूर्व उक्त अधिकारी ने घोटालों की बात क्यों उजागर की? गुप्ता ने कहा कि रतन रोहिल्ला ने निगम के प्रति जो घोटाले पत्राचारों के माध्यम से उजागर करने की बात की है। वे मुददे काफी पुराने हैं। सभी मुददों पर कार्रवाई चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें