ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादपेट का ऑपरेशन कर सात किलो की गांठ निकाली

पेट का ऑपरेशन कर सात किलो की गांठ निकाली

एशियन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन कर 15 वर्षीय एक लड़की के पेट से सात किलोग्राम की गांठ निकाली है। पेट में गांठ होने के कारण लीवर, आंत सहित कई अंग दबने लगे थे। यह जानकारी अस्पताल के...

पेट का ऑपरेशन कर सात किलो की गांठ निकाली
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 25 Jun 2017 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

एशियन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन कर 15 वर्षीय एक लड़की के पेट से सात किलोग्राम की गांठ निकाली है। पेट में गांठ होने के कारण लीवर, आंत सहित कई अंग दबने लगे थे। यह जानकारी अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉ. थान सिंह तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान पाया गया कि उसके पेट में करीब 30 सेंटीमीटर की गांठ है जो बाएं अंडाशय में विकसित हो रही है। इससे उसका पेट गर्भवती महिला की तरह निकलता चला जा रहा था। बच्चेदानी से चिपके होने के कारण नि:संतान होने का खतरा बढ़ गया था। टीम के सदस्य डॉ. विकास जैन ने बताया कि करीब तीन घंटे तक सर्जरी चली। ऑपरेशन के दौरान दूसरे अंडाशय और बच्चेदानी को बगैर किसी नुकसान के 30 सेंटीमीटर की गांठ को निकाला गया। ऑपरेशन के बाद वह बिल्कुल ठीक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें