ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादगांजे के साथ दो महिलाओं के साथ तीन पकड़े

गांजे के साथ दो महिलाओं के साथ तीन पकड़े

बल्लभगढ़। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों से गांजा बरामद किया है। सदर थाना पुलिस के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात गांव दयालपुर में गश्त पर थे। तभी उन्हें...

गांजे के साथ दो महिलाओं के साथ तीन पकड़े
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSat, 24 Jun 2017 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बल्लभगढ़। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों से गांजा बरामद किया है। सदर थाना पुलिस के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात गांव दयालपुर में गश्त पर थे। तभी उन्हें दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर शक हो गया। उनकी जांच की गई तो उनके पास 10 ग्राम गाजा और 1980 ग्राम गांजा जला हुआ बरामद हुआ। पूछताछ पर तीनों ने अपने नाम समयबीर निवासी दयालपुर, राजेश पत्नी राम सिंह निवासी दयालपुर, कविता पत्नी समयबीर निवासी दयालपुर बताया। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। -------------------युवती और महिला गायब, सुराग नहीं मिला बल्लभगढ़। अलग-अलग क्षेत्रों से दो युवतियां रहस्यमय स्थिति में गायब हो गई। सदर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 20 साल है, जो 16 जून से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इसी प्रकार कृष्णा कालोनी निवासी अजीत ने बताया कि उसकी पत्नी बिन्नी 18 जून को बिना बताए घर से चली गई है, जिनका कुछ पता नहीं चला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें