ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादनियुक्ति में घपले की आशंका की शिकायत

नियुक्ति में घपले की आशंका की शिकायत

फरीदाबाद। नगर निगम में 155 अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने में आरटीआई कार्यकर्ता वरुण श्योकंद ने घपले की आशंका की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजे गए शिकायत पत्र में...

नियुक्ति में घपले की आशंका की शिकायत
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 17 Sep 2017 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। नगर निगम में 155 अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने में आरटीआई कार्यकर्ता वरुण श्योकंद ने घपले की आशंका की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजे गए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि इसमें पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की अवलेहना की गई है। इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। इसमें पूर्व निगमायुक्त आदित्य दहिया ने पहले ही घोटाले की आशंका व्यक्त की थी। मुख्य सचिव ने भी पहले की किसी भी कर्मचारी को नियमित नहीं करने के दिशा-निर्देश जारी किए हुए है। इसमें राजनेता और अधिकारी मिलकर अपने चहेतों को दिहाड़ी पर रख लेते हैं जिन्हें बाद में इसी प्रकार नियमित करवा देते हैं। इससे लाखों युवाओं का हक मारा जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें