ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाद-भूपानी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

-भूपानी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

दुस्साहस-भूपानी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया -राजपुर फुलेरा गांव में पशुओं का चारा लेने गई थी बहन फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता राजपुर फुलेरा गांव में पशुओं का चारा लेने गई महिला के साथ कथित...

-भूपानी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 06 Jun 2017 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दुस्साहस-भूपानी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया -राजपुर फुलेरा गांव में पशुओं का चारा लेने गई थी बहन फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता राजपुर फुलेरा गांव में पशुओं का चारा लेने गई महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर दी गई। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला और उसके दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। हमले में महिला के एक भाई की छाती में बल्लम घोपकर हत्या कर दी गई। भूपानी थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को नामजद किया है। जबकि दो-तीन अन्य अज्ञात हैं। मोहना गांव निवासी 26 वर्षीय सोनू अपने मायके राजपुर फुलेरा गांव में आई हुई थी। वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ मंगलवार सुबह खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वहां उसके साथ उसका भाई 23 वर्षीय विनोद भी मौजूद था। आरोप है कि चारा लेने के दौरान सोनू के साथ किसानों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के भाई विनोद ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर किसान धर्मेंद्र, तेजपाल और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले का पता चलने पर सोनू का छोटा भाई 18 वर्षीय रोहित भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान किसानों में से एक ने विनोद की छाती में बल्लम घोप दिया। जिसके बाद वह खेत में अचेत होकर गिर पड़ा। उसके परिजनों ने महिला और उसके दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। जबकि बाकियों का इलाज चल रह है। झगड़े में दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उसके परिजनों ने बीके अस्पताल में भर्ती करवाया। झगड़े में घायल युवक की मौत होने का पता चलने पर एसीपी सराय ख्वाजा यशपाल खटाना भूपानी थाना पुलिस की टीम बीकेअस्पताल पहुंच गई। यहां परिजनों ने एसीपी के समक्ष छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाया। एसीपी ने मृतक के परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। भूपानी थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने धर्मेंद्र और तेजपाल को इस मामले में नामजद किया है। जबकि बाकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव के पूर्व सरपंच कुलवीर चौहान ने बताया कि खेत का मालिक जयवीर है। उन्होंने अपने खेत सब्जी उगाने वाले किसानों को खेती करने के लिए दिए हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ----------पांच माह पहले हुई थी शादी: झगड़े में मारे गए विनोद की शादी पांच माह पहले होडल के गौड़ोता गांव में हुई थी। लेकिन अभी गौना नहीं हुआ था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी को लाया जाना था। मौसी का रो-रो कर बुरा हाल: मृतक की मौसी वीणा का बीके अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल था। महिला का कहना था कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हमलावर पुलिस में पैसे भर देंगे। उनकी सुनवाई कौन करेगा। ---'खेत से चारा लेने के विवाद में यह झगड़ा हुआ था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या के बारे में जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे'यशपाल खटाना, एसीपी सराय ख्वाजा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें