ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादबूथवार महिलाओं की टोली बनेगी

बूथवार महिलाओं की टोली बनेगी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर भाजपा महिलाओं की मजबूत टोली गठित होगी। साथ ही यही टोली समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं...

बूथवार महिलाओं की टोली बनेगी
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 17 Nov 2017 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर भाजपा महिलाओं की मजबूत टोली गठित होगी। साथ ही यही टोली समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगी। ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

बैरागी यहां शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय में मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्यातिथि महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर सरकार ने योजनाएं शुरू की है। उनका लाभ सभी महिलाएं उठाएं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के लाभ सभी बच्चियों को मिले। यह सुनिश्चित महिला मोर्चा को करना चाहिए। उन्होंने फरीदाबाद महिला मोर्चा कीटीम को प्रांत की सबसे मजबूत टीम करार देते हुए कहा कि इस लिए इस टीम की जिम्मेवारी भी सबसे अधिक है। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों के फरीदाबाद पहुंचने पनर स्वागत किया। इस मौके पर अंजली पांडे, सुरेश देशवाल, रोजी पंडित, चित्रा शर्मा, ममता राघव, पुष्पा, अनीता पाराशर, कुसुम भाटी, वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें