ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअब पत्नी बनी साध्‍वी, बच्ची और 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का किया है त्याग

अब पत्नी बनी साध्‍वी, बच्ची और 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का किया है त्याग

तीन वर्षीय बच्ची और सौ करोड़ की प्रॉपर्टी को छोड़कर संत बनने वाले सुमित राठौड़ के बाद अब उनकी पत्नी ने भी दीक्षा ले ली है। दो दिन पहले किसी वजह से 34 वर्षीय अनामिका राठौड़ साध्वी की...

अब पत्नी बनी साध्‍वी, बच्ची और 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का किया है त्याग
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 26 Sep 2017 12:25 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन वर्षीय बच्ची और सौ करोड़ की प्रॉपर्टी को छोड़कर संत बनने वाले सुमित राठौड़ के बाद अब उनकी पत्नी ने भी दीक्षा ले ली है। दो दिन पहले किसी वजह से 34 वर्षीय अनामिका राठौड़ साध्वी की दीक्षा नहीं ले पाई थीं।

दीक्षा लेने के बाद अब अनामिका राठौड़ साध्वी अनाकार के नाम से जानी जाएंगी। अनामिका को भी आचार्य रामलाल जी महराज ने दीक्षा दिलाई। इससे पहले रामलाल जी महराज ने सुमित को संत की दीक्षा दिलाई थी।

मध्य प्रदेश में नीमच जिले के अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्रवक संघ के इंचार्ज संदीप खाबिया ने कहा कि यह पूरा कार्यक्रम सूरत में हुआ। अनामिका के दीक्षा लेने के समय उनके घर वाले कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। हालांकि, इस कार्यक्रम को काफी सादगी से संपन्न किया गया।

कपल के फैसले से आश्चर्यचकित हुए लोग

सुमित और अनामिका राठौड़ के साध्वी बनने के फैसले से आसपास के लोग आश्चर्यचकित रह गए। कई लोगों ने तीन साल की बच्ची को छोड़ने के फैसले की आलोचना की थी। वहीं, जिस समय सुमित ने संत की दीक्षा ली थी, उस वक्त कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर अनामिका के दीक्षा लेने पर रोक लगा दी थी।

अनामिका ने बच्ची के बारे में पुलिस से ये कहा

अनामिका ने अधिकारियों से बताया कि अगर वह साध्वी बनती हैं तो उनकी बेटी अनाथ नहीं होगी। उनके भाई और ननद उसे गोद ले रहे हैं। एनएचआरसी और लोगों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद और सही नहीं है। 

ये भी पढ़ें: 100 करोड़ की प्रॉपर्टी और बच्ची को छोड़कर यह शख्स बना संत, पत्नी इस वजह से नहीं ले सकी दीक्षा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें