शर्मनाक: दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला से रेप, किसी ने नहीं की मदद, ऑटो ड्राइवर ने बनाया वीडियो
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दिनदहाड़े फुटपाथ पर एक महिला का रेप किए जाने की खबर सामने आई है। सड़क पर चलते हुए लोग महिला की मदद के लिए आगे नहीं आए। हालांकि इस वारदात को एक ऑटोरिक्शा...
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दिनदहाड़े फुटपाथ पर एक महिला का रेप किए जाने की खबर सामने आई है। सड़क पर चलते हुए लोग महिला की मदद के लिए आगे नहीं आए।
हालांकि इस वारदात को एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। आटो चालक ने उस क्लिप को पुलिस को सौंप दिया। वीडियो क्लिप से पहचान कर पुलिस ने 20 साल के आरोपी गंजी शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि रविवार दोपहर को हुई वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में था।
घटना शहर के व्यस्त रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर हुई। आते जाते लोग पीड़ित महिला को देखकर रुके नहीं। कुछ लोग वारदात को देखकर तो रास्ता बदल कर जाते हुए दिखाई देते हैं। वहीं कई लोगों ने वीडियो बनाने वाले ऑटो चालक पर भी मदद नहीं करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि ऑटो चालक के वीडियो बनाने के कारण ही आरोपी की पहचान हो सकी और पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी।