ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगैंगस्टर दाऊद: 21 नाम से जाना जाता था डॉन, 3 पते भी हैं

गैंगस्टर दाऊद: 21 नाम से जाना जाता था डॉन, 3 पते भी हैं

साल 1990 की बात है जब मुंबई में गैंगवार जोरों पर था। मुंबई का गैंगस्टर अरुण गवली तीन दशक से अंडरवर्ल्ड में है। उसपर मर्डर, हफ्तावसूली से जुड़े कई और मामले हैं। अरुण का जन्म 17 जुलाई 1955 में अहमदनगर...

गैंगस्टर दाऊद: 21 नाम से जाना जाता था डॉन, 3 पते भी हैं
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 13 Sep 2017 02:13 PM
ऐप पर पढ़ें

साल 1990 की बात है जब मुंबई में गैंगवार जोरों पर था। मुंबई का गैंगस्टर अरुण गवली तीन दशक से अंडरवर्ल्ड में है। उसपर मर्डर, हफ्तावसूली से जुड़े कई और मामले हैं। अरुण का जन्म 17 जुलाई 1955 में अहमदनगर में हुआ था। अरुण शिवसेना नेता की हत्या के आरोप में नागपुर जेल में बंद है। 

पढ़ें इसकी कहानी

अरुण अपने पिता के साथ एक मिल में काम करता था। लेकिन कुछ समय बाद गवली वापस घर आ गया। वापस आने के बाद गवली की दोस्ती अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन से हुई। कुछ दिनों के बाद गवली के पिता और भाई एक गैंगवार का शिकार हो गए, जिसके बाद गवली ने अपना गैंग बनाना शुरू कर दिया। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के साथ गवली की लड़ाई शुरू हो गई। जैसे ही दाऊद मुंबई छोड़ दुबई भागा उसके बाद से गवली अंडरवर्ल्ड का सबसे बड़ा डॉन बन गया। इसके कुछ ही दिनों बाद छोटा राजन भी देश छोड़कर भाग गया।

मुंबई की चाल में रहने वाला गवली सफेद टोपी पहनकर पहले दूध बेचता था। धीरे धीरे वो इस जुर्म की दुनिया में आ गया। गवली के गैंग में 800 लोग काम करते थे। उसकी दुनिया में कोई भी उसकी मंजूरी के बगैर नहीं आ सकता था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

अंडरवर्ल्ड के बाद उसने राजनीति में कदम रखा। साल 2004 में उसने अखिल भारतीय सेना के नाम से एक पार्टी बनाई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उसने अपने कई उम्मीदवार उतारे और खुद भी उसने चिंचपोकली सीट से चुनाव लड़ा और जीत गया। बड़े डॉन की सूची में गवली का नाम शुमार है। 

दाऊद इब्राहिमः दुनिया का दूसरा सबसे अमीर अपराधी और ये हैं सेफ ठिकाने

दाऊद के हैं 21 नाम और तीन पते

यूके सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक डॉन दाऊद इब्राहिम 21 नामों के साथ पाकिस्तान में रह रहा है। आज दाऊद की यूके की संपत्ति जब्त कर ली गई है। यूके सरकार की वित्त मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि कराची में भी उसके कई घर हैं।

ये हैं नाम

रिपोर्ट में दाऊद के जो 21 नाम बताए गए हैं। वे इस प्रकार हैं-अब्दुल शेख इस्माल, अब्दुल अजीज अब्दुल हमीद, अब्दुल रहमान शेख मुहम्मद इस्माइल, अनीस इब्राहिम शेख मुहम्मद, बड़ा भाई, दाऊद भाई, इकबाल भाई, दिलीप अजीज, दाऊद इब्राहिम, फारूखी शेख, हसन कासकर दाऊद, हसन दाऊद, इब्राहीम अनीस, इब्राहीम दाऊद हसन शेख, कासकर दाऊद हसन शेख इब्राहीम, कासकर दाऊद इब्राहीम मेनन, कासकर दाऊद हसन इब्राहीम, मेनन दाऊद इब्राहीम, सबरी दाऊद, साहब हाजी और बड़ा सेठ।

कराची में है दाऊद का व्हाइट हाउस 

रिपोर्ट के अनुसार दाऊद के पास मूलत: भारतीय पासपोर्ट था जिसे बाद में भारत सरकार ने कैंसिल कर दिया। इसके बाद उसने फर्जी तरीके से कई भारतीय और पाकिस्तानी पासपोर्ट हासिल किए। सिर्फ इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के शहर कराची में उसके नाम पर तीन पते तक दर्ज है। जो पते दाऊद के नाम पर दर्ज हैं वे हैं- हाउस नंबर 37, 30वां स्ट्रीट, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची, नूरबाद, कराची (पहाड़ी इलाके में आलीशान बंगला), व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के निटक, क्लिफ्टन, कराची।

भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़ा डॉन 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी है, जिसमें करीब 260 लोग मारे गए थे। करीब 23 साल पहले भारत से फरार हो चुका दाऊद तबसे पाकिस्तान में रहकर अपना अंडरवर्ल्ड साम्राज्य चला रहा है, लेकिन पाकिस्तान लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि दाऊद उसके देश में है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें