ठाणे: दो बच्चों की हत्या कर महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट लिखा कारण
महाराष्ट्र के ठाणे में कलवा के खरीगांव इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने सात वषीर्य जुड़वां बच्चों की गला दबा कर हत्या कर दी और उसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। महिला अपने बच्चों की बीमारी को लेकर...
महाराष्ट्र के ठाणे में कलवा के खरीगांव इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने सात वषीर्य जुड़वां बच्चों की गला दबा कर हत्या कर दी और उसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। महिला अपने बच्चों की बीमारी को लेकर कथित तौर पर परेशान थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना कल दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक हुयी और महिला का पति जब काम से लौटा तो उसने शवों को देखा। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी जिसने पुलिस को घटना के बारे में बताया।
कलवा थाना के एक अधिकारी ने बताया, हमें संदेह है कि 32 वषीर्य महिला ने अपने बेटों की गला दबा कर हत्या कर दी और बाद में घर की छत में फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घर से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने कहा है कि वह अपने बच्चों की बीमारी के कारण परेशान थी। परिवार कलवा के आनंद विहार हाउसिंग परिसर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि वे इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।