ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशवाह ताजः दुनिया के दस शीर्ष दर्शनीय स्थलों में ताजमहल भी

वाह ताजः दुनिया के दस शीर्ष दर्शनीय स्थलों में ताजमहल भी

एक सर्वेक्षण में दुनिया के दस शीर्ष दर्शनीय स्थलों में भारत का ताजमहल भी शामिल है। इस साल के टाप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड (लैंडमार्क) में शामिल होने वाला ताजमहल एक मात्र भारतीय स्थल है। आगरा स्थित...

वाह ताजः दुनिया के दस शीर्ष दर्शनीय स्थलों में ताजमहल भी
नई दिल्ली, एजेंसीThu, 25 May 2017 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

एक सर्वेक्षण में दुनिया के दस शीर्ष दर्शनीय स्थलों में भारत का ताजमहल भी शामिल है। इस साल के टाप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड (लैंडमार्क) में शामिल होने वाला ताजमहल एक मात्र भारतीय स्थल है। आगरा स्थित ताज महल को प्रेम का प्रतीक कहा जाता है और यह दुनिया के प्रमुख आश्चर्यों में से एक है। 

इस सूची में शीर्ष पर है कंबोडिया का अंगोर वाट। सूची में अबू धाबी स्थित शेख जायद ग्रांड मोस्क्यू सेंटर, स्पेन स्थित मेजक्युता कैथेड्रल डे कोडोर्बो व वेटिकल सिटी स्थित सेंट पीटर्स बासिलिया, माचू पिकू (पेरू) व चीन की महान दीवार शामिल है। ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा कि भारत में अनेक उल्लेखनीय लैंडमार्क हैं जिनकी यात्रा से देश के समृद्ध इतिहास को जानने का अच्छा मौका मिल सकता है।

वहीं, एशिया सूची के अनुसार अंगोर वाट के बाद ताज महल दूसरे स्थान पर है। एशिया सूची में भारत से आमेर का किला 12वें व हरमंदर साहिब 16वें स्थान पर रखा गया है। 

सूची में भारत के दस सबसे दर्शनीय स्थलों में ताज महल पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: आमेर किला (जयपुर), स्वामीनारायण अक्षरधाम (दिल्ली), बांद्रा वलीर् समुद्री मार्ग (मुंबई), कुतुब मीनार (दिल्ली), आगरा किला, हरमंदर साहिब (अमतसर), हुमायूं का मकबरा (दिल्ली), गेटवे आफ इंडिया (मुंबई) व मेहरानगढ़ का किला (जोधपुर) को रखा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें