ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदेखते ही देखते 2 मीटर से ज्यादा लंबे सांप को निगल गया दूसरा सांप

देखते ही देखते 2 मीटर से ज्यादा लंबे सांप को निगल गया दूसरा सांप

सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सांप ने दूसरे 2 मीटर से अधिक लंबे सांप को निगल लिया। इस वीडियो को एनिमल वर्कर ने बनाया है।  इस वीडियो में एक काले और पीले धारी वाला सांप...

देखते ही देखते 2 मीटर से ज्यादा लंबे सांप को निगल गया दूसरा सांप
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 18 Sep 2017 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सांप ने दूसरे 2 मीटर से अधिक लंबे सांप को निगल लिया। इस वीडियो को एनिमल वर्कर ने बनाया है। 

इस वीडियो में एक काले और पीले धारी वाला सांप दूसरे सांप को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है। एक कमरे में फिल्माए गए इस वीडियो के अंत में सांप पूरी तरह से दूसरे सांप को निगल लेता है। यह वीडियो भारत के ही किसी शहर का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: इस जहरीले सांप ने खुद के पकड़े जाने से पहले किया सुसाइड, एक्सपर्ट हैरान

सांप को निगलने के बाद दूसरे सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस सांप ने अन्य सांप को निगला, वह रात के समय और घातक हो जाते हैं। कई बार उनके काटने से और सही समय पर इलाज नहीं मिलने से व्यक्ति की मौत हो जाती है।

बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में एक सांप के खुदकुशी करने की खबर आई थी। हाल ही में 1.5 मीटर लंबे एक सांप ने खुद को डसकर सुसाइड कर लिया। जहरीले ट्री ब्राउन सांप के सुसाइड करने से एक्सपर्ट हैरान हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें