ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनो फ्लाई लिस्ट: बुरा बर्ताव करने पर लग सकता है 3 महीने से अनिश्चितकाल तक का बैन

नो फ्लाई लिस्ट: बुरा बर्ताव करने पर लग सकता है 3 महीने से अनिश्चितकाल तक का बैन

केंद्र ने सभी घरेलू एयरलाइनों में सफर के दौरान बुरा व्यवहार करने वाले यात्रियों पर अब तीन महीने से लेकर अनिश्चितकाल तक के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करनेवालों के लिए केंद्र...

नो फ्लाई लिस्ट: बुरा बर्ताव करने पर लग सकता है 3 महीने से अनिश्चितकाल तक का बैन
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 05 May 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र ने सभी घरेलू एयरलाइनों में सफर के दौरान बुरा व्यवहार करने वाले यात्रियों पर अब तीन महीने से लेकर अनिश्चितकाल तक के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करनेवालों के लिए केंद्र सरकार ने नो फ्लाई लिस्ट से जुड़े रूल्स ड्राफ्ट को सार्वजनिक कर दिया है। 

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की संलप्तिता वाली उस घटना के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें उन्होंने एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से 25 बार मारा था क्योंकि उन्हें इकॉनोमी सीट वाले विमान में बिजनेस श्रेणी में सफर नहीं करने दिया गया था। 

नागर विमानन मंत्रालय ने राष्ट्रीय उड़ान प्रतिबंध सूची का प्रस्ताव किया है, जिसमें खास एयरलाइन द्वारा गठित एक समिति की जांच के बाद बुरा व्यवहार करने वाले यात्री की पहचान करना शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी व्यक्ति की पहचान एक खतरे के तौर पर की है तो उसे भी इस सूची में शामिल किया जाएगा।

यह सूची राष्ट्रीय है और सभी एयरलाइनों से बाधा डालने वाले यात्रियों का डाटा संकलित किया जाएगा। समिति द्वारा प्रतिबंध की सिफारिश सभी एयरलाइनों के लिए अनिवार्य नहीं होगी कि वे उसे माने। नागर विमानन मंत्री जयंत सिन्हा ने इस कदम को इन्नोवेटर करार दिया है।

सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जहां पर सुरक्षा पर आधारित उड़ान पर प्रतिबंध लगाने वाली सूची हो। उड़ान पर प्रतिबंध लगाने वाली सूचियां उन लोगों के लिए होती हैं, जिन्हें गंभीर खतरे के तौर पर देखा जाता है और उन्हें विमान में सफर की इजाजत नहीं दी जाती है। भारत इस संबंध में एक नई राह पर चल रहा है।

सरकार ने बुरे व्यवहार की तीन श्रेणियां बनाने की सिफारिश की है और उसके अनुसार ही उड़ान पर प्रतिबंध का वक्त तय होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें