ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशखूनी गेम: ब्लू व्हेल के खेल में फांसी लगाने जा रहे बच्चे को पुलिस ने बचाया

खूनी गेम: ब्लू व्हेल के खेल में फांसी लगाने जा रहे बच्चे को पुलिस ने बचाया

पुलिस की मुस्तैदी से ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में पड़कर फांसी लगाने जा रहे एक बच्चे की जान बच गई। पंचकूला के एक बच्चे ने फांसी लगाने से पहले अपने एक मित्र को इस गेम का लिंक भेजा था। इसके बाद मित्र भी...

खूनी गेम: ब्लू व्हेल के खेल में फांसी लगाने जा रहे बच्चे को पुलिस ने बचाया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 28 Sep 2017 08:50 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस की मुस्तैदी से ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में पड़कर फांसी लगाने जा रहे एक बच्चे की जान बच गई। पंचकूला के एक बच्चे ने फांसी लगाने से पहले अपने एक मित्र को इस गेम का लिंक भेजा था। इसके बाद मित्र भी फांसी लगाने जा रहा था, लेकिन पुलिस को समय रहते इसकी जानकारी मिल गई, जिससे उसकी जान बच गई।

व्लू व्हेल गेम खेलने के दौरान कर्ण ठाकुर नामक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने गांधरा में रहने वाले अपने मित्र पंकज को गेम का लिंक भेजा था। इसके बाद गेम खेलते-खेलते पंकज भी आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा था।

कर्ण की मौत के बाद पुलिस ने उसके फोन की जांच की तो पता चला कि गेम का लिंक पंकज के फोन पर भेजा गया है। इसके बाद पुलिस पंकज के घर पहुंच गई, जिससे अनहोनी टल गई। पंकज अपने पिता के मोबाइल फोन पर गेम खेलता था। पुलिस ने उसकी और उसके माता-पिता की भी काउंसलिंग कराई।

पुलिस ने पंकज के घर से मोबाइल फोन व लैपटॉप भी कब्जे में लिया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि गेम का लिंक किसी ओर को तो नहीं भेजा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें