ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपाक ने तोड़ा सीजफायर:नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना का जवान शहीद

पाक ने तोड़ा सीजफायर:नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना का जवान शहीद

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौगाम सेक्टर...

पाक ने तोड़ा सीजफायर:नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना का जवान शहीद
एजेंसी,श्रीनगरTue, 18 Jul 2017 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की।
         
उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर मौजूद जवानों ने पाकिस्तानी तोपों को खामोश करने के लिए जवाबी गोलीबारी की। आखिरी सूचना मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही थी। अधिकारी ने कहा कि यह अभी पता नहीं चल पाया है कि जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तान को किस तरह का नुकसान पहुंचा है।
         
पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों के भीतर किया गया संर्ष विराम का तीसरा बड़ा उल्लंन है। बीते 12 जुलाई को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में लांस नायक रंजीत सिंह और रायफलमैन सतीश भगत शहीद हो गए थे।

पाक का सीजफायर: नौशेरा के दो स्कूलों में फंसे 50 स्कूली छात्र
      

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें