ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशतनाव: उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, UN की अहम बैठक आज

तनाव: उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, UN की अहम बैठक आज

कई देशों की कड़ी चेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। जापान और दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की ओर...

तनाव: उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, UN की अहम बैठक आज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Sep 2017 08:59 AM
ऐप पर पढ़ें

कई देशों की कड़ी चेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। जापान और दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की ओर से शुक्रवार को जापान के ऊपर गुजरी और प्रशांत महासागर में जा गिरी। 

जानकारी के मुताबिक इसके चलते उत्तर कोरिया पर शुक्रवार रात 12 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अहम बैठक होगी। जापान ने कहा यह बेहद उकसाने वाला कदम है।

लगामः UNSC ने उत्तर कोरिया पर लगाए नए प्रतिबंध, चीन-रूस ने भी दी सहमति

बता दें कि इस मिसाइल का परीक्षण उत्तर कोरिया ने तब किया जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों पर बैन लगा दिया है। उत्तर कोरिया ने एक महीने के अंदर दूसरी बार जापान के ऊपर से मिसाइल दागी है। उसकी इन हरकतों से एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल लगभग 3,700 किलोमीटर का सफर तय किया और वह 770 किलोमीटर के अधिकतम ऊंचाई तक गई जो  पिछले डिवाइस की तुलना में अधिक ऊंचाई तक पहुंचा।  रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये मिसाइल प्योंगयांग के नजदीक के एयरपोर्ट से फायर की गई थी।

पुतिन की चेतावनी: वैश्विक तबाही का कारण बन सकता है उत्तर कोरिया

हालांकि उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओएआरएडी) का ने बताया कि इस बैलिस्टिक मिसाइल ने उनके लिए कोई खतरा नहीं है। उन्होंने यह भी निर्धारित किया है कि इस बैलिस्टिक मिसाइल से कोई खतरा नहीं है। बता दें कि, 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया के खिलाफ 3 सितंबर को किए गए परमाणु परीक्षण के बाद प्रतिबंध लगा दिया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें