ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनई रक्षा मंत्री: पूजा पाठ के बाद निर्मला सीतारमण ने संभाला कार्यभार

नई रक्षा मंत्री: पूजा पाठ के बाद निर्मला सीतारमण ने संभाला कार्यभार

निर्मला सीतारमण ने आज रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया और इसके साथ ही वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बन गई हैं। निर्मला ने अपने वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में कार्यभाल...

नई रक्षा मंत्री: पूजा पाठ के बाद निर्मला सीतारमण ने संभाला कार्यभार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Sep 2017 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्मला सीतारमण ने आज रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया और इसके साथ ही वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बन गई हैं। निर्मला ने अपने वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में कार्यभाल संभाला। मनोहर पर्किर के इस्तीफे के बाद मार्च में जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। पर्किर ने गोवा का मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

निर्मला को रविवार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। जिसके बाद उन्हें रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। उनके कार्यभार संभालने के पहले एक पुजारी ने रक्षा मंत्री के चैंबर में पूजा अर्चना की। निर्मला ने कार्यभार संभालने के बाद वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से संक्षिप्त बातचीत की। 

वह देश की पहली पूर्ण कालिक महिला रक्षा मंत्री हैं और इस अहम पद को संभालने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले सत्तर के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास यह मंत्रालय था। रक्षा मंत्री के तौर पर निर्मला रक्षा पर महत्वपूर्ण कैबिनेट समिति की सदस्य होंगी। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री भी इस समिति के सदस्य हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें