भारत में विदेशियों के लिए सबसे महंगा शहर है मुंबई
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में विदेशियों के लिए मुंबई सबसे महंगा शहर है और इस लिहाज से उसे पेरिस, कैनबरा, सिएटल तथा वियना जैसे शहरों से भी उपर रखा गया है। अनुसंधान फर्म मर्सर के 23वें सालाना...
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में विदेशियों के लिए मुंबई सबसे महंगा शहर है और इस लिहाज से उसे पेरिस, कैनबरा, सिएटल तथा वियना जैसे शहरों से भी उपर रखा गया है। अनुसंधान फर्म मर्सर के 23वें सालाना जीविका लागत सर्वे में विदेशियों के लिए महंगे शहरों की सूची में मुंबई को 57वें स्थान पर रखा गया है।
भारतीय शहरों की बात की जाए तो इस सूची में नई दिल्ली 99वें, बेंगलुरू 135वें व कोलकाता 184वें स्थान पर है। इस सूची के अनुसार विदेशियों के लिए सबसे महंगे शहरों में लुआंडा, अंगोला सबसे उपर है। इस शहर में सामान के साथ साथ सुरक्षा बहुत ही महंगी है। सूची में दूसरे स्थान पर हांगकांग व तीसरे स्थान पर तोक्यो है।
सूची के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे दस शहरों में ज्यूरिख चौथे, सिंगापुर पांचवें, सोल छठे, जिनीवा सातवें, शांगहाए आठवें, न्यूयार्क शहर नौवें व बर्न दसवें स्थान पर है।