ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपूरब की ओर जाने वाली 16 ट्रेन अब आनंद विहार से चलेंगी

पूरब की ओर जाने वाली 16 ट्रेन अब आनंद विहार से चलेंगी

दिल्ली-साहिबाबाद रेल मार्ग पर यातायात कम करने के लिहाज से पूरब की ओर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से आनंद विहार रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इनमें पूरबिया एक्सप्रेस, सत्याग्रह...

पूरब की ओर जाने वाली 16 ट्रेन अब आनंद विहार से चलेंगी
एजेंसी,नई दिल्लीWed, 24 May 2017 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-साहिबाबाद रेल मार्ग पर यातायात कम करने के लिहाज से पूरब की ओर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से आनंद विहार रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इनमें पूरबिया एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस और सदभावना एक्सप्रेस प्रमुख हैं। 

उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन की क्षमता को और बढ़ा दिया गया है। अक्तूबर से अब यह ट्रेनें आनंद विहार से शुरू होंगी और वहीं खत्म होंगी।    सहरसा-आदर्श नगर पूरबिया एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा अब आदर्श नगर के स्थान पर आनंद विहार स्टेशन पर ही समाप्त होगी। दो अक्तूबर से यह ट्रेन आनंद विहार से चलेगी।

30 सितंबर को शुरू हो रही रक्सौल-दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस की यात्रा पुरानी दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार पर ही समाप्त हो जाएगी। एक अक्तूबर से यह ट्रेन शाम पांच बजकर पच्चीस मिनट पर आनंद विहार से रवाना होगी। 29 सितंबर को रवाना होने वाली रक्सौल-सराय रोहिला सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन सराय रोहिला के स्थान पर आनंद विहार स्टेशन जाएगी। तीन अक्तूबर से यह ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से ही चलेगी।

एक अक्तूबर को रवाना होने वाली सुल्तानपुर-सराय रोहिला सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक ही आएगी। जबकि दो अक्तूबर से यह ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलेगी। दो अक्तूबर को रवाना होने वाली रक्सौल-सराय रोहिला सदभावना एक्सप्रेस की यात्रा आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर समाप्त होगी। जबकि एक अक्तूबर को रवाना होने वाली सराय रोहिला-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस की यात्रा आनंद विहार से शुरू होगी। 

तीन अक्तूबर को यात्रा शुरू करने वाली सियालदह—पुरानी दिल्ली पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पुरानी दिल्ली की जगह आनंद विहार पर ही रुक जाएगी। पुरानी दिल्ली—सियालदह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार अक्तूबर को पुरानी दिल्ली की जगह आनंद विहार से रवाना होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें