ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभीषण गर्मी का प्रकोप : यूपी समेत समूचे उत्तर भारत में पारा चढ़ा

भीषण गर्मी का प्रकोप : यूपी समेत समूचे उत्तर भारत में पारा चढ़ा

उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप है जारी है। लखनऊ के मौमस विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को...

भीषण गर्मी का प्रकोप : यूपी समेत समूचे उत्तर भारत में पारा चढ़ा
एजेंसी लाइव टीम,लखनऊMon, 15 May 2017 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप है जारी है। लखनऊ के मौमस विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवायें चलेंगी। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। लोगों को धूप से बचने और दोपहर में संभव हो तो बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ  का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना
वहीं बिहार में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

रांची
झारखंड के में भी अगने दो दिनों में दो डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। यहां आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली
दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें