ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशचर्चित चेहरा: जानें कौन हैं UN में पाक के झूठ को बेनकाब करने वाली पौलोमी त्रिपाठी

चर्चित चेहरा: जानें कौन हैं UN में पाक के झूठ को बेनकाब करने वाली पौलोमी त्रिपाठी

संयुक्तराष्ट्र की जनरल असेम्बली पाकिस्तान ओर से फर्जी तस्वीर दिखाने की पोल खोलने वाली भारतीय प्रतिनिधि का नाम पौलोमी त्रिपाठी है। पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर पौलोमी इन दिनों चर्चा में हैं। जिस तरह...

चर्चित चेहरा: जानें कौन हैं UN में पाक के झूठ को बेनकाब करने वाली पौलोमी त्रिपाठी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 26 Sep 2017 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्तराष्ट्र की जनरल असेम्बली पाकिस्तान ओर से फर्जी तस्वीर दिखाने की पोल खोलने वाली भारतीय प्रतिनिधि का नाम पौलोमी त्रिपाठी है। पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर पौलोमी इन दिनों चर्चा में हैं। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी द्वारा दिखाई गई गलत तस्वीर को दुनिया के सामने रखा है उससे देश और दुनिया में उनकी काबीलियत की तारीफ हो रही है। अागे वीडियो में देखें किस तरह से पौलोमी ने रखा भारत का पक्ष-

कौन हैं पौलोमी त्रिपाठी?
पौलोमी त्रिपाठी संयुक्तराष्ट्र में भारत के परमानेंट मिशन की सबसे जूनियर सदस्य हैं। उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान की ओर से दिखाई झूठी तस्वीर पर भारत का पक्ष रखा है।

पाकिस्तान की हुई किरकिरी
इससे पहले शिनिवार को पाकिस्तान की ओर से राजदूत मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र की सभा में पैलेट गन से घायल एक लड़की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया था कि यह तस्वीर कश्मीर की है, जबकि वह तस्वीर के सीरिया के गाजा की थी। लोधी ने इस मौके पर कहा था कि यही है भारतीय लोकतंत्र का चेहरा।

इसके बाद जवाब देने के नियम का इस्तेमाल करते हुए भारत की ओर से पौलोमी त्रिपाठी ने दुनिया को बताया कि पाकिस्तान किस तरह से झूठ जाल बुनकर दुनिया को गुमराह कर रहा है।

paulomi tripathi thrashed pak
 

यह गाजा की है जिसे तस्वीर गाजा की 17 साल की लड़की राव्या अबु जोमा की है जिसे जुलाई 2014 में अमेरिकी पत्रकार हीदी लिवाइन ने खींखी थी। यह तस्वीर 24 मार्च 2015 को न्यूयॉर्क टाइम्स ने 'कन्फ्लिक्ट, करेज एंड हीलिंग इन गाजा' शीर्षक से प्रकाशित की थी। पौलोमी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के बारे में गलत तस्वीर दिखाकर सभा को गुमराह करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें-video: मिलिए पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली युवा अफसर ईनम गंभीर से

पहले भी रखा था भारत का दमदार पक्ष
इस पहले पौलोमी ने 28 जुलाई को संयुक्त के एक प्रस्ताव समर्थन किया था जिसमें जिनेवा के एक मानवाधिकार संगठन को आतंकी संगठन घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक में तब पौलोमी ने अलकरामा नाम के एनजीओ पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात इस संगठन को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है।

वीडियो-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें